OMG! यहां प्लेन भी मास्क पहनकर भरता है उड़ान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By स्वाति सिंह | Published: October 13, 2020 09:21 AM2020-10-13T09:21:31+5:302020-10-13T09:21:31+5:30

गरूड़ एयरलाइस मास्क पेंटेड एयरबस को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए भेज रही है।

Video: Face mask painted on airplanes in Indonesia to spread awareness | OMG! यहां प्लेन भी मास्क पहनकर भरता है उड़ान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा गरूड़ एयरलाइन का यह आइडिया काफी पंसद किया जा रहा है।

Highlightsइंडोनेशिया की सरकारी एयरलाइन सेवा गरुड़ इंडोनेशिया ने अपनी नई एयरबस A330-900new को मास्क पहना दिया है। एयरबस को भारी-भरकम मास्क पहनाने में करीब 120 घंटे का समय लगा।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए  मास्क पहनना जरूरी है। इसी बीच मास्क की महत्ता को समझाने के लिए इंडोनेशिया की सरकारी एयरलाइन सेवा गरुड़ इंडोनेशिया ने अपनी नई एयरबस A330-900new को मास्क पहना दिया है। बताया जा रहा है कि एयरबस को भारी-भरकम मास्क पहनाने में करीब 120 घंटे का समय लगा। हालांकि एयरबस में लगा नीला सर्जिकल मास्क असली नहीं है। इसके साथ ही आगे लिखा हुआ है, ‘चलो मास्क पहने'।

इंस्टाग्राम यूजर्स द्वारा गरूड़ एयरलाइन का यह आइडिया काफी पंसद किया जा रहा है। गरूड़ एयरलाइस मास्क पेंटेड एयरबस को घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ानों के लिए भेज रही है।

View this post on Instagram

Ada 60 orang dan 120 jam agar pesawat Neo dapat menggunakan masker! Berbeda dengan kita yang tidak memerlukan usaha sebanyak itu untuk bisa menggunakan masker seperti Neo! Jadilah bagian dari pergerakan ini, dengan berkomitmen untuk selalu menggunakan masker ke manapun kita pergi untuk Indonesia yang sehat. Garuda Indonesia mengajak Anda untuk menunjukkan kreativitas terbaik Anda dalam mendesain masker untuk 4 livery pesawat lainnya dan dapatkan kesempatan memenangkan tiket pesawat Business Class Garuda Indonesia! Simak caranya di link pada bio profile atau website Garuda Indonesia. ___ It took 60 people and 120 hours for our Neo to wear a mask! Unlike Neo, we don't require that much effort to wear a mask! Let's take part in this movement by committing to wear mask everywhere we go for a healthy Indonesia. Garuda Indonesia challenge you to use your creativity to design mask for our 3 other aircraft liveries and get a chance to win Garuda Indonesia Business Class flight ticket! Click link in bio for the competition's t&c. Let's fly your design through the sky!

A post shared by Garuda Indonesia (@garuda.indonesia) on

मास्क की पेंटिंग करने में कुल 120 घंटे का समय लगा

रिपोर्ट के अनुसार, विमान को ‘मास्क’ पहनाने के काम 60 लोगों ने

मिलकर किया है। इस काम को 120 घंटे यानी 5 दिन और रात में अंजाम किया गया। सोशल मीडिया इसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि किस प्रकार इस मास्क को विमान पर पेंट किया गया। यूजर्स एयरलाइन के इस कदम को पसंद करते हुए अपनी अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे है।  

बता दें कि जिन पांच विमानों की चोंच पर मास्क पेंट किया गया है। उन्हें डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही उड़ानों पर भेजा जा रहा है। पिछले दिनों सूरत के अठवालाइंस में स्थित प्लेन सर्कल में विमान को मास्क पहनाया था। 14 फीट लम्बे और 5 फीट चौड़े मास्क को पहनाकर यह संदेश दिया गया कि इससे डरने की कोई आवश्यकता नहीं। इससे बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इसकी जानकारी लोगों को दी गई। प्लेन के पास ही सावधानियों के पोस्टर लगाए गए। ताकि लोग जागरूक हों।

Web Title: Video: Face mask painted on airplanes in Indonesia to spread awareness

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे