लाइव न्यूज़ :

VIDEO: 'मराठी बोलो तभी पैसे देंगे...', मुंबई में कपल ने पिज्जा डिलीवरी बॉय से की बहस, हिंदी बोलने पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा

By अंजली चौहान | Updated: May 14, 2025 09:38 IST

Mumbai Viral Video:मुंबई में एक दम्पति को पिज्जा डिलीवरी एजेंट को मराठी न बोल पाने के कारण परेशान करते हुए फिल्माया गया।

Open in App

Mumbai Viral Video:महाराष्ट्र में हाल के दिनों में मराठी भाषा और हिंदी भाषा को लेकर कई विवाद सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में मराठी भाषा बोलने वाले कई लोगों को हिंदी से परहेज करते देखा गया है और जो लोग हिंदी बोलते है उनका विरोध करते हुए कई वीडियो हमारे सामने आए है। ऐसा ही एक वीडियो मुंबई से सामने आया है जहां एक कपल ने मराठी न बोलने पर डिलीवरी बॉय को परेशान किया। 

दरअसल, सोमवार को हुई इस घटना की सूचना मुंबई के उपनगर भांडुप में साईं राधे नामक इमारत में हुई, जहां डिलीवरी बॉय पिज्जा लेकर कपल के दरवाजे पहुंचा तो उन्होंने मराठी बोलने की जबरदस्ती की। इस पर डिलीवरी एजेंट के मना करने पर कपल ने पैसे देने से ही मना कर दिया।

डोमिनोज नामक मशहूर पिज्जा रेस्तरां चेन के आदमी ने पूछा, "जबरदस्ती है मराठी बोलने का, पर क्यों?"

महिला ने जवाब दिया, "है यहाँ पे ऐसे ही"

आदमी ने जानना चाहा, "कौन बोला ऐसे?"

डिलीवरी एजेंट ने दोनों के बीच बातचीत को रिकॉर्ड करते हुए कहा, "नहीं आता तो फिर ऑर्डर नहीं करने का ना। नहीं देना है, न पैसा, हां ठीक है, ठीक है।" महिला ने कहा, "मेरा वीडियो नहीं निकालने का, मैं तुम्हारा वीडियो निकाल सकती हूं।" डिलीवरी एजेंट ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

उसने पूछा, ये कैसी जबरदस्ती है। इस पर महिला के बगल में बैठे आदमी ने दरवाजा बंद करने का फैसला किया, तभी महिला ने हस्तक्षेप किया और पूरी बात रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उसने जानना चाहा, "दिखाओ न ऑर्डर खराब है तो दिखाओ।" डिलीवरी एजेंट को पैसे लिए बिना ही लौटना पड़ा। संबंधित कंपनी ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबईमुंबई पुलिसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…