Video: पतंग के साथ हवा में उड़ गया 12 साल का बच्चा, देखें हैरान करने वाला वीडियो
By अनुराग आनंद | Published: December 9, 2020 12:38 PM2020-12-09T12:38:34+5:302020-12-09T12:42:59+5:30
लड़के के बड़े भाई एसिल ने कहा कि उनके भाई-बहन ड्रैगन के आकार की पतंग उड़ा रहे थे, जो बच्चे के आकार से कम से कम तीन गुना अधिक प्रतीत होती है। इसी दौरान यह घटना घटी है।
नई दिल्ली:इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आ रहा है। दरअसल, यहां पतंग उड़ाने के दौरान एक 12 साल का लड़का को पतंग के साथ ही हवा में उड़ गया था। संयोग अच्छा रहा कि बच्चा जमीन से करीब 30 फीट उपर जाने के बाद नीचे गिर गया।
डेली मेल रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चा पतंग के साथ हवा में उड़ा तो इस दृश्य को देखकर वहां खड़ा हर लोग बेहद डरे हुए थे। काफी सारे लोग चिल्ला रहे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पतंग की डोर टूटने से पहले बच्चा जमीन से 30 फीट की उंचाई तक पहुंच गया था।
इसके बाद, डोर टूटने के बाद बच्चा जमीन पर गिर गया। इस हादसे के दौरान बच्चे की कई जगहों पर हड्डियां टूट गई है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां पर बच्चे के हाथ की दो सर्जरी हुई है।
वायरल वीडियो में कैद हुई घटना कथित तौर पर इंडोनेशिया के एक स्थानीय हाई स्कूल के पास एक मैदान में हुई। लड़के के बड़े भाई एसिल ने कहा कि उनके भाई-बहन ड्रैगन के आकार की पतंग उड़ा रहे थे, जो बच्चे के आकार से कम से कम तीन गुना अधिक प्रतीत होती है। इसी दौरान पतंग के साथ बच्चे भी हवा में उड़ने लगे।
इससे पहले ताइवान से भी इसी तरह का एक वीडियो सामने आया था। जहां काइट फेस्टिवल के दौरान एक तीन साल बच्ची पतंग के साथ हवा में उड़ गई। करीब 18 सेकेंड बच्ची हवा में पतंग को पकड़कर उड़ती रही। बड़ी मुश्किल को बच्ची को नीचे उतारा गया। लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।