लाइव न्यूज़ :

VIDEO VIRAL: वंदे भारत एक्सप्रेस में क्रिकेट के दो दिग्गजों ने किया सफर, वीडियो वायरल

By धीरज मिश्रा | Updated: November 9, 2023 16:14 IST

Vande Bharat Express: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सैयद किरमानी वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर 9 नवंबर को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां पर अपने देसी और विदेशी खिलाड़ियों का भारतीय रेलवे अधिकारियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देVande Bharat Express: साउथ अफ्रीका और भारत के पूर्व खिलाड़ियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कियाJonty Rhodes ने कहा, भारत ने विश्व कप की शानदार मेजबानी कीहजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर दोनों खिलाड़ियों का आरती से हुआ स्वागत

Vande Bharat Express: हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आरती की थाल से दो यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जोंटी रोड्स और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सैयद किरमानी वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर 9 नवंबर को दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर उतरे। यहां पर अपने देसी और विदेशी खिलाड़ियों का भारतीय रेलवे अधिकारियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान दोनों खिलाड़ियों की आरती उतारी गई। इन दोनों खिलाड़ी ने वंदे भारत एक्सप्रेस में भोपाल से दिल्ली तक का सफर तय किया। जोंटी रोड्स ने इस संबंध में कुछ फोटो सोशल मीडिया पर जारी की। इधर, दूसरी तरफ दोनों खिलाड़ियों के दिल्ली आगमन से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी ने की भारत की तारीफ

वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स ने भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व कप 2023 की शानदार मेजबानी की है और यह टूर्नामेंट बेहद ही शानदार रहा है। इस विश्व कप में कुछ क्रिकेट हो या फिर टीम सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। जोंटी ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ फोटो भी शेयर की। जिसमें भारत सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी साथ दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो पर आए मजेदार कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर एक यूजर अनुराधा मिश्रा लिखती हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निस्वार्थ और निरंतर प्रयास ने भारत के लिए विकास के मार्ग प्रशस्त किए हैं। दूसरी यूजर ईशा श्रीवास्तव ने लिखा कि भारत के हमेशा से प्रशंसक रहे जोंटी रोड्स ने आज वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा की। यह गजब संयोग है। तीसरे यूजर प्रवीण ने लिखा कि अब तो विदेशी भी वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी के समर्थक इन रेलगाड़ियों पर पत्थर फेंकते हैं।

टॅग्स :जोंटी रोड्सभारतसाउथ अफ़्रीकादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमVande Bharatआईसीसी वर्ल्ड कपICC World Cup
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्रिकेट18 टेस्ट, 71 वनडे और 57 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच और 4968 रन, 6 शतक, 33 फिफ्टी, केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं, क्रिकेट से संन्यास

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो