लाइव न्यूज़ :

UP Viral Video: नशे में धुत्त शख्स ने लड़की से की छेड़छाड़, राह चलते पीछे से दबोचा; सीसीटीवी फुटेज में कैद घटना

By अंजली चौहान | Updated: May 17, 2024 15:43 IST

UP Viral Video: वीडियो में लड़की से छेड़छाड़ करते दिख रहे शख्स को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Open in App

UP Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ यूजर्स में आक्रोश फैल गया। दरअसल, वीडियो में एक शख्स राह चलती लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। इस दौरान लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती हैं और वह जोर-जोर से चिल्लाने लगती है। आवाज सुन आरोपी वहां से भाग जाता है लेकिन लड़की बुरी तरह से डरी-सहमी दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगलवार शाम करीब 8 बजे का है। घटना कानपुर के रावतपुर में एक शराब की दुकान के पास हुई जहां एक शराबी ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पास की शराब की दुकान से सब्जी खरीदकर घर जा रही लड़की के पास वह आदमी पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। कुछ राहगीरों को अपनी ओर आता देख वह व्यक्ति मौके से भाग गया। घटना का वीडियो पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। 

आरोपी की तलाश जारी

गौरतलब है कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके की डीसीपी मौके पर पहुंची और घटना की फुटेज अपने कब्जे में ले ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है और फिलहाल फुटेज के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है। वीडियो में लड़की से छेड़छाड़ करते दिख रहे शख्स को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेशकानपुरयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'