लाइव न्यूज़ :

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चलती बाइक में लगी आग, पुलिस ने बचाई जान, वीडियो वायरल

By नियति शर्मा | Updated: April 16, 2019 16:43 IST

पीसीआर वैन में बैठे पुलिस वालों ने एक जलती हुई बाइक को हाईवे पर देखा। पुलिस ने बाइक वाले को बताने के लिए हूटर भी बजाई पर बाइक चालक आग की बात से अनजान रहा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी पुलिस ने बाइक पर सवार तीन लोगों की जान बचाईयह वीडियो 2 मिनट 20 सेकंड का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है

उत्तर प्रदेश के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। यह वीडियो पुलिस के पीसीआर वैन से लिया गया है। इस 2 मिनट 20 सेकेंड के वीडियो में पुलिस एक बाइक सवार का पीछा कर रही है जिसकी बाइक में आग लगी है।इस बाइक पर दो लोगों के साथ एक बच्चा भी सवार था। हैरान करने वाली बात ये है कि बाइक चालक और उसके परिवार को बाइक में लगी आग के बारे में बिल्कुल भी अंदेशा नहीं हुआ।

दरअसल, पीसीआर वैन में बैठे पुलिस वालों ने एक जलती हुई बाइक को हाईवे पर देखा। पुलिस ने बाइक वाले को बताने के लिए  हूटर भी बजाई पर बाइक चालक और उसका परिवार इस आग की बात से अनजान रहे और तेजी से आगे बढ़ते गये।  इसके बाद मौके की नजाकत देखते हुए पुलिस ने बाइक का पीछा करना शुरू किया और बाइक सवार और उसके परिवार की जान बचाई।

इस वीडियो के वायरल होते ही यूपी पुलिस को कई लोगों ने सराहा। इन अधिकारियों की यूपी पुलिस डीजीपी ने भी प्रशंसा की। यूपी पुलिस डीजीपी ने ट्वीट कर लिखा, 'अधिकारियों ने कार्य के प्रति लगन और अपने आचरण से एक दुर्घटना को टाला है जिसके लिए उनकी जितना सराहना की जाए उतनी कम है।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…