लाइव न्यूज़ :

चालान कटा तो शख्स ने बाइक के साथ जो किया उसे देख पुलिस भी रह गई हैरान, वायरल हुआ वीडियो

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 2, 2019 08:49 IST

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गुस्से में युवक अपना ही बाइक तोड़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस भी उसके पास जाकर उसको समझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनया ट्रैफिक रूल्स यानी मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019, एक सितंबर 2019 से लागू हुआ है। यवुक ने बाइक की सीट, डिग्गी और अन्य चीजों को तोड़ दिया और कई बार इधर से उधर पटका भी।

नया ट्रैफिक रूल्स यानी मोटर वाहन संशोधन विधेयक 2019 के लागू होने के बाद से चालान कटने और उसके बाद लोगों के प्रतिक्रिया की खबरें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। यहां एक शख्स का पुलिस ने हेलमेट ना पहनने के लिए चालाना काटा तो युवक ने गुस्से में अफनी बाइक तोड़ दी। बाइक को युवक ने गुस्से में जिस तरीके से तोड़ा उसको देख चालान काटने वाले पुलिस भी हैरान हो गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

इंडिया टू़डे में छपी खबर के मुताबिक घटना मेरठ के बेगमपुल चौराहे की है। यहां पुलिस ने एक युवक की बाइक का ई-चालान काट दिया। युवक बिना हेलमेट के ड्राइविंग कर रहा था। इसके बाद युवक पहले तो गुस्साया और पुलिस वालों के साथ झगड़ा किया। इसके बाद पूरा गुस्सा बाइक पर उतार दिया और जमकर हंगामा किया। 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब गुस्से में युवक अपना ही बाइक तोड़ने लगा तो ट्रैफिक पुलिस भी उसके पास जाकर उसको समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता है। 

यवुक ने बाइक की सीट, डिग्गी और अन्य चीजों को तोड़ दिया और कई बार इधर से उधर पटका भी। युवक को देखने के लिए उस वक्त चौराहे पर लोगों ने भीड़ लगा ली थी। 

टॅग्स :मेरठवायरल कंटेंटवायरल वीडियोमोटर व्हीकल एक्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल