लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनावः पहले राउंड में द्रौपदी मुर्म आगे, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मनाया जश्न, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 21, 2022 16:48 IST

राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से आगे चल रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधायकों के वोटों की काउंटिंग जारी,जल्द नतीजें आऐंगे सामने।देश को आज मिल जाएगा 15वां राष्ट्रपति।

नई दिल्लीः भारत को जल्द ही अपना 15वां राष्ट्रपति मिलने वाला है। राष्ट्रपति चुनाव की गिनती जारी है। इस चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राजग की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बढ़त बनाते हुए विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति पद के लिए कुल 748 सांसदों के वोट पड़े हैं जिनमें से मुर्मू को 540 वोट मिले हैं जबकि यशवंत सिन्हा को महज 208 वोट मिले हैं।

जहां द्रौपदी मुर्मू की जीत को लेकर आश्वस्त भाजपा ने विजय जुलूस की तैयारी कर ली है। वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी जश्न में डूबे हैं। मुर्मू की बढ़त पर जश्न मना रहे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लोक कलाकारों के साथ आदिवासी नृत्य करते नजर आए। 

देश में नया इतिहास बनेगा- धर्मेंद्र प्रधान 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 'आज देश में नया इतिहास बनेगा, देश की अगली राष्ट्रपति की थोड़े समय में विधिवत रूप से घोषणा हो जाएगी एक आदिवासी घर की बेटी द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति चुनी जाएंगी । देश में खुशी है कि पहली बार प्रजातंत्र का सही मायने सामने आ रहा है।

दूसरे राउंड की गिनती जारी

पहले राउंड की गिनती के बाद से द्रोपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न शुरू हो गया है। कहीं पर आदिवासी महिलाऐं हाथों में हाथ डाल कर नाच रही है तो कहीं मुर्मू की जीत का जश्न मनाने लोग सड़कों पर आ गए है। बताया जा रहा है कि  मुर्मू के गांव में बांटने के लिए 20 हजार लड्डू तैयार किए गए हैं। वहीं अब दूसरे राउंड की गिनती भी शुरू हो चुकी है। जल्द ही नए राष्ट्रपति का नाम सामने आ जाएगा। 

टॅग्स :द्रौपदी मुर्मूधर्मेंद्र प्रधानयशवंत सिन्हाBJPकांग्रेसओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा