Video: तेज रफ्तार से आ रही असंतुलित एंबुलेंस ने मारी टोल गेट में जोरदार टक्कर, मौके पर ही 4 की हुई मौत, CCTV कैमरे में दुर्घटना हुआ कैद
By आजाद खान | Published: July 21, 2022 09:32 AM2022-07-21T09:32:39+5:302022-07-21T09:49:36+5:30
बताया जा रहा है कि एंबुलेंस इतनी तेजी में आ रही थी कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह टोल गेट में जा कर टकरा गई। इस हादसे में सभी घायलों की मौत हो गई है।
Karnataka Ambulance Accident Viral Video: कर्नाटक के बिंदूर के पास टोल गेट पर एक तेज रफ्तार से आ रही असंतुलित एंबुलेंस के टकरा जाने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। इस घटना के पीछ मुख्य कारण क्या था, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के बाद चार लोग घायल हो गए जिनकी बाद में मृत्यु भी हो गई थी।
क्या दिखा वीडियो में
इस वायरल वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे तेज रफ्तार से आ रही एक असंतुलित एंबुलेंस टोल गेट पर टकरा जाती है। बताया जा रहा है कि यह असंतुलित एंबुलेंस एक मरीज को होन्नावरा लेकर जा रही थी इस दौरान यह घटना हुई है।
#WATCH | Karnataka: Four people were injured after a speeding ambulance toppled at a toll gate, near Byndoor. The Ambulance was carrying a patient to Honnavara. Further details are awaited.
— ANI (@ANI) July 20, 2022
(Source: CCTV) pic.twitter.com/M3isDaX7Eg
सीसीटीवी कैमरे में कैद इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे असंतुलित एंबुलेंस को आते देख टोल गेट पर काम कर रहे कर्मचारी रास्ते में लगे बैरियर को हटाने लगते है। इस बीच असंतुलित एंबुलेंस वहां आती है फिसकल कर पलटी मारते हुए टोल गेट से टकरा जाती है।
यहा हादसा इसता खतरनाक था कि टोल गेट पर लगे सब बैरियर के परखच्चे तक उड़ गए थे। वहीं असंतुलित एंबुलेंस को भी काफी नुकसान हुआ है और उसके कई पार्ट्स बुरी तरह से नष्ट हो गए है।
4 लोगों की हुई मौत
वीडियो में यह देखा जा रहा है कि असंतुलित एंबुलेंस टोल गेट पर आती है और उसे बुरी तरह नष्ट कर देती है। इस हादसे में टोल गेट पर मौजूद लोगों की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की जान गई है। इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है कि मरने वालों में कौन शामिल है। वहीं असंतुलित एंबुलेंस के ड्राइवर और उसमें सवार मरीज की भी कोई खबर सामने नहीं आई है।