चलती कार के ऊपर लड़कियां करने लगीं ऐसी हरकत, VIDEO हुआ वायरल
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 16, 2019 03:34 PM2019-01-16T15:34:40+5:302019-01-16T15:34:40+5:30
पुलिस से बचने के लिए इनके द्वारा पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई है। कार के पीछे से नंबर प्लेट पहले ही हटा ली गई, ताकि पुलिस इन्हें आसानी से पकड़ ना सके। चलती कार के ऊपर इस तरह की हरकत दोनों के लिए खतरनाक भी हो सकती थी। यहां तक कि उनकी ये लापरवाही दूसरों पर भी भारी पड़ सकती थी।
सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कभी-कभार ये चीजें अनजाने में होती हैं, जबकि कुछ लोग जानबूझकर ऐसा करते हैं। हाल ही में फेसबुक पर कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिसने सभी को चौंका दिया। इस वीडियो में 2 लड़कियां डांस कर रही हैं, लेकिन उनके इस डांस पर लोगों ने जमकर आपत्ति जता रहे हैं, जानिए आखिर क्यों...
दरअसल, वीडियो में ये लड़कियां कार के ऊपर डांस कर रही हैं। उस वक्त कार सड़क पर दौड़ रही थी और आस-पास दूसरी गाड़ियां भी थीं। वीडियो में दोनों लड़कियां ट्वर्किंग (Twerking) डांस करती दिख रही हैं, जबकि लोग उन्हें कार के अंदर जाने के लिए बोल रहे हैं।
पुलिस से बचने के लिए इनके द्वारा पहचान छिपाने की भी कोशिश की गई है। कार के पीछे से नंबर प्लेट पहले ही हटा ली गई, ताकि पुलिस इन्हें आसानी से पकड़ ना सके। चलती कार के ऊपर इस तरह डांस करना दोनों के लिए खतरनाक भी हो सकता था। यहां तक कि उनकी ये लापरवाही दूसरों पर भी भारी पड़ सकती थी। वीडियो मिसौरी (Missouri) स्थित सेंट लुइस का बताया जा रहा है।
लड़कियों की इस हरकत को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उन्हें जमकर लताड़ा। एक फेसबुक यूजर ने लिखा- "जब ये सब हो रहा था तो पुलिस कहां बिजी थी? देखा जा सकता है कि आस-पास की कारें भी बहुत तेज चल रही हैं। अगर कोई हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- "अगर डांस करते हुए कार से लड़कियां गिर जातीं और गाड़ी उनके ऊपर से निकल जाती, तो लड़कियों की ही गलती होती। हाईवे पर चलती कार के ऊपर टर्वक डांस करना काफी खतरनाक है।"