'टाइम मशीन' में 2030 से लौटे शख्स ने बताया, कैसी होगी भविष्य की दुनिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: February 20, 2018 09:48 PM2018-02-20T21:48:57+5:302018-02-20T21:50:32+5:30

नोआ नाम के व्यक्ति ने दावा किया है कि वो 2030 से आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि उसने लाई डिटेक्टर टेस्ट पास कर लिया है।

Time Traveller passed lie detector test, video viral | 'टाइम मशीन' में 2030 से लौटे शख्स ने बताया, कैसी होगी भविष्य की दुनिया

'टाइम मशीन' में 2030 से लौटे शख्स ने बताया, कैसी होगी भविष्य की दुनिया

भविष्य के बारे में जानने का कौतूहल सभी को होता है। अगर आपको अभी से 2030 की दुनिया के बारे में पता चल जाए तो कैसा रहेगा? अगर आप भी सोच रहे हैं कि टाइम मशीन तो सिर्फ फिल्मों में होती है तो आप गलत हो सकते हैं। दरअसल, नोआ नाम के एक शख्स ने दावा किया है कि वो 2030 से आया है। उसने आगे के वक्त के बारे में कई बातें बताई हैं। मसलन- 2030 में अमेरिका का राष्ट्रपति कौन होगा, कैंसर की दवा, मंगल ग्रह पर मनुष्य, बिटक्वाइन इत्यादि। हैरानी की बात ये है कि उसकी बातों की सच्चाई जानने के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट किया किया जिसे उसने पास कर लिया है। नोवा की बातों की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

नोआ ने 2030 की दुनिया के बारे में क्या बताया?

- मंगल ग्रह पर जाने का सपना 2028 में पूरा होगा इंसान 2028 में पहुंच पाएगा।
- 2020 में फिर डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनेंगे। 2030 में एक मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिकी बनेंगी।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिग्रहण होगा।
- कैंसर की दवाई भी आसानी से मिलेगी।
- बिटकॉइन की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और साथ ही सिक्कों को भी उतनी की तवज्जो दी जाएगी।
- इंसान गूगल स्टाइल ग्लासेज पहनेंगे।

नोआ के लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जो इस वक्त बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

Web Title: Time Traveller passed lie detector test, video viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे