ठाणेः ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिरीं महिला पुलिस कर्मी, मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े सीएम एकनाथ शिंदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 7, 2022 01:51 PM2022-07-07T13:51:50+5:302022-07-07T13:53:46+5:30

आपदा प्रबंधन और आगामी पंढरपुर ‘वारी’ तीर्थ यात्रा पर बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई।

Thane Women police slipped while duty CM Eknath Shinde immediately ran help take water | ठाणेः ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिरीं महिला पुलिस कर्मी, मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े सीएम एकनाथ शिंदे

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इलाज के लिए कोष की कोई कमी नहीं है। 

Highlightsसीएम शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े।बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।पुलिस के एक अधिकारी से महिला कर्मी के साथ अस्पताल जाने को भी कहा।

ठाणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ठाणे जिला कलेक्ट्रेट में ड्यूटी के दौरान फिसलकर गिर गईं एक महिला पुलिस कर्मी की मदद के लिए तुरंत दौड़ पड़े।

 

आपदा प्रबंधन और आगामी पंढरपुर ‘वारी’ तीर्थ यात्रा पर बुधवार को बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट के एक कमरे से बाहर आ रहे थे, तभी एक महिला पुलिसकर्मी फिसलकर गिर गईं, जिससे उनकी उंगली में चोट लग गई। शिंदे तुरंत उनकी मदद करने के लिए दौड़े।

उन्होंने उन्हें पीने के लिए पानी दिया और महिला कर्मी को इलाज के लिए एक बड़े अस्पताल ले जाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अस्पताल में एक चिकित्सक को फोन करके उन्हें महिला कर्मी का इलाज करने के लिए कहेंगे।

उन्होंने पुलिस के एक अधिकारी से महिला कर्मी के साथ अस्पताल जाने को भी कहा। शिंदे ने बताया कि उन्होंने 13 वारकरियों (भगवान विठ्ठल के भक्त) का इलाज करने के लिए भी संबंधित चिकित्सा अधिकारी से बात की थी।

ये वारकरी मंगलवार को सांगली जिले के मिराज में सोलापुर जिले के पंढरपुर की ओर जाते समय घायल हो गए थे। वारकरियों को एक जीप ने टक्कर मार दी थी। ये सभी 10 जुलाई को पड़ने वाली आषाढ़ी एकादशी मनाने के लिए पंढरपुर जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके इलाज के लिए कोष की कोई कमी नहीं है। 

Web Title: Thane Women police slipped while duty CM Eknath Shinde immediately ran help take water

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे