लाइव न्यूज़ :

Watch: चीन में आया भयानक तूफान, इतना खतरनाक कि ढक लिया सूरज, तबाही के कई वीडियो हुए वायरल

By आजाद खान | Updated: July 25, 2022 16:38 IST

आपको बता दें कि अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह तूफान करीब चार घंटे तक था। इस दौरान अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन के कई इलाकों में एक बहुत ही शक्तिशाली धूल भरी आंधी देखने को मिली है। इस तूफान के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से नीचे आते आते शून्य हो गई है।हालांकि इसमें किसी किस्म का नुकसान नहीं हुआ है और इसके कई वीडियो वायरल भी हो रहे है।

China Storm Viral Video: चीन (China) के उत्तर पश्चिमी हिस्से से रेतीले तूफान (Sandstorm) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। इन वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे यह तूफान पूरे इलाके को कवर ले रहा है। कुछ लोगों ने इस तूफान को रास्ते में सवारी करते हुए कैमरे में कैद किया है तो कुछ ने अपने घरों में बैठकर इसका वीडियो बनाया है। 

इस तूफान को लेकर अलग-अलग जगहों से कई तरह की खबरें सामने आ रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि तूफान के कारण अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

कहां पर देखी गई थी यह तूफान

जानकारी के मुताबिक, इस तूफान को चीन के Qinghai प्रांत में देखा गया है जिसने इलाके के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है। बताया जा रहा है कि इस तूफान के दौरान विजिबिलिटी 100 मीटर से नीचे आते आते शून्य हो गई जिससे कुछ भी दिखाई देना बन्द हो गया था। 

AccuWeather की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर पश्चिमी चीन में पिछले बुधवार को आए इस तूफान में बहुत ही बड़ी और शक्तिशाली धूल वाली आंधी चली थी। यह तूफान इतना भारी था कि मानो पूरा इलाका कुछ ही मिनटों में रेगिस्तान के इलाके में तबदील हो गया हो। 

क्या दिखा वायरल वीडियो में

वायरल इस तूफान के कई वीडियो सामने आए है। ऐसा ही एक वीडियो में यह देखा गया है कि लोग अपनी गाड़ी से जा रहे है और उनकी पीछे यह तूफान आ रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि आसमान की एक ऊचाई तक इस तूफान को देखा जा सकता है। 

इसके दूसरे वीडियो में यह देखा जा रहा है कि तूफान के गूजरने के वक्त वहां पूरा धूल-धूल हो जा रहा है। अमेरिकी न्यूज़ चैनल सीएनएन के मुताबिक, यह तूफान करीब चार घंटे तक चीन के कई इलाकों में देखा गया है। वहीं साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, बड़े पैमाने पर आए तूफान ने सूरज को भी ढ़क दिया था।

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोचीनUSA
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो