लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: संपत्ति के लिए पति पर अत्याचार, पत्नी ने जंजीरों से बांध तीन दिनों तक की पिटाई; वीडियो वायरल

By अंजली चौहान | Updated: May 4, 2024 16:10 IST

Viral Video: पुलिस उनके घर पहुंची, उन्होंने नरसिम्हा को मुक्त कराया और उसे अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए

Open in App

Viral Video:तेलंगाना से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देख हर कोई सोशल मीडिया पर हैरान है क्योंकि वीडियो में एक शख्स पर अत्याचार किया जा रहा है। कथित तौर पर वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पीड़ित को उसकी पत्नी ने लोहे की जंजीरों से बांध रखा है क्योंकि दोनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

महिला ने अपने पति को घर में तीन दिनों तक जंजीरों से बांधकर रखा और प्रताड़ित किया। अंबेडकर नगर में रहने वाली 45 वर्षीय महिला ने अपने ही पति के साथ ऐसी हरकत की जिसे देख हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार, 50 वर्षीय पट्टी नरसिम्हा और उसकी पत्नी भरतम्मा के बीच संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। उनके बच्चे, दो बेटे और दो बेटियां नरसिम्हा के नाम पर जमीन की बिक्री को लेकर नियमित रूप से लड़ते रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, पति ने उस जमीन पर घर बनाया जो उसकी पत्नी की थी, हालांकि, घर बनाते समय जो कर्ज हुआ था उसे चुकाने के लिए, उसने अपने नाम की जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा और तभी तनाव शुरू हो गया और नरसिम्हा ने घर छोड़ दिया और अकेले रहने लगे।

रिपोर्टों से पता चलता है कि 30 अप्रैल को, भरतम्मा को यह पता चला कि उसका पति भुवनागिरी जिले में रह रहा है, वह अपने बच्चों के साथ उससे मिलने गई और उसे घर ले आई। इसके बाद उसने नरसिम्हा को लोहे की जंजीरों से बांध दिया और एक कमरे में बंद कर दिया और तीन दिनों तक उसकी पिटाई की।

स्थानीय लोगों ने गुप्त रूप से अपने मोबाइल फोन पर इस घटना को फिल्माया और एमपीटीसी के एक पूर्व सदस्य को सूचित किया, जो फिर पुलिस के पास पहुंचे।  पुलिस उनके घर पहुंची, उन्होंने नरसिम्हा को मुक्त कराया और उसे अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए।

पुलिस ने बताया कि महिला और उसके बच्चों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और वे फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। इस बीच, वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किए हैं और महिला की हरकत की कड़ी निंदा की है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोतेलंगानाअजब गजबTelangana Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…