Happy Holi: तेजस्वी यादव का ट्वीट, बहुत हो चुके तंग, इस होली हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 9, 2020 03:55 PM2020-03-09T15:55:00+5:302020-03-09T15:55:00+5:30

बिहार विधानसभा में विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने होली के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठाया है.

tejashwi yadav tweet special status for bihar before holi | Happy Holi: तेजस्वी यादव का ट्वीट, बहुत हो चुके तंग, इस होली हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग

तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कई बार केंद्र सरकार से विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर चुके हैं.बिहार में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाला है, इससे पहले विशेष राज्य के मुद्दे पर राजनीति तेज हो सकती है.

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने होली से पहले एनडीए सरकार विशेष राज्य के दर्जा और विशेष राहत पैकेज को लेकर तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, बहुत हो चुके तंग, इस बार हर बिहारी मांगे विशेष राज्य वाला रंग। इसके साथ तेजस्वी यादव ने एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें लिखा हुआ है, डबल इंजन की सरकार होने पर भी ना विशेष राज्य का दर्जा मिला, ना राहत पैकेज। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विशेष राज्य का दर्जा की मांग उठाते रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2019 में एनडीए सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी। इसके अलावा पिछले चार सालों से बिहार में विशेष पैकेज को लेकर राजनीति होती रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2015 में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1.25 लाख करोड़ रुपये देना वादा किया था।

 

बहुत हो चुके तंग
इस होली हर बिहारी माँगे
विशेष राज्य वाला रंग pic.twitter.com/8gkdaQAT8E

— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 8, 2020

 

उस विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी और कांग्रेस ने साथ लड़ा था। 243 सदस्यीय विधानसभा में आरजेडी को 80, जेडीयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली थी। भारतीय जनता पार्टी को 53 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। 

महागठबंधन की सरकार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे जबकि लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया था। उस दौरान भी जेडीयू ने लगातार विशेष राज्य और विशेष पैकेज का मुद्दा उठाया।

महागठबंधन की सरकार सिर्फ डेढ़ साल चल पाई। नीतीश कुमार ने अंतरात्मा की आवाज पर महागठबंधन छोड़कर दोबारा एनडीए में शामिल हो गए। अब बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज का मुद्दा फिर से गरमा सकता है।

Web Title: tejashwi yadav tweet special status for bihar before holi

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे