लाइव न्यूज़ :

शादी से पहले वायरल हुआ तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या का ये पोस्टर, शिव- पार्वती से की गई तुलना

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 12, 2018 13:20 IST

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की आज ( 12 मई) साथ शादी होने वाली है।

Open in App

पटना, 12 मई: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की आज ( 12 मई) साथ शादी हो जाएगी। पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की जयमाल का फंक्शन रखा गया है। शादी के पहले तेजप्रताप और ऐश्वर्या की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है। जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 

ये पोस्टर लालू प्रसाद यादव के आवास दस सर्कुलर रोड के बाहर लगा हुआ है। आते-जाते लोग इस पोस्टर को देखने के लिए जमा हो रहे हैं। इस  पोस्टर में तेज प्रताप और ऐश्वर्या की जोड़ी भगवान शिव-पार्वती के रूप में दिख रही है। पोस्टर में दोनों एक रथ पर सवार दिख रहे हैं। पोस्टर में इन दोनों के अलावा राबड़ी देवी, लालू यादव और तेजस्वी के साथ मीसा भारती भी मौजूद हैं। 

तेज प्रताप यादव की शादी: आज ऐश्वर्या राय संग लेंगे सात फेरे, मेन्यू में लिट्टी-चोखा भी शामिल

स्थानीय मीडिया के मुताबिक राजद के किसी उत्साही कार्यकर्ता ने यह पोस्टर लगवाए हैं। बता दें कि शादी का कार्यक्रम पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के 5 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर रखा गया है। बिहार के इस हाईप्रोफाइल शादी में देश की कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां शामिल होने वाली हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया है। वेटनरी ग्राउंड में लगभग 20 हजार लोगों को खाने का इंतजाम किया गया है। इतने लोगों के खाने बनाने की जिम्मेदारी 100 से अधिक हलवाईयों के ऊपर है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो