लाइव न्यूज़ :

पागल कुत्ते के भैंस को काटने से पूरे गांव में मचा हड़कंप, दूध से बनी रायता खाने से लोगों में बना डर, ग्रामवासियों में लगी एंटी-रैबीज वैक्सीन की होड़

By आजाद खान | Updated: March 27, 2022 16:08 IST

डबरा स्वास्थ अधिकारियों के मुताबिक, करीब 1000 लोगों ने रैबीज के डर से टीका लगवाया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्वालियर जिले में पागल कुत्ते द्वारा एक भैंस को काटने से हड़कंप मच गया है। भैंस के साछ उसका बझड़ा भी मर गया है। उसके मरने से लोगों में काफी दहशत है और वे अब रैबीज का टीका लगा रहे हैं।

ग्वालियर: जिले के डबरा के चांदपुर में एक अजीबो-गरीब मामले सामने आया है। यहां पर एक भैंसे के कुत्ता के काटने के बाद इलाके में डर का माहौल है। दरअसल, पागल कुत्ते के काटने के बाद  बझड़ा समेत एक भैंस की मौत हो गई है। इस बात की खबर मिलते ही गांव वाले डर गए और सभी एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल का रूख किया। बताया जाता है कि मरने वाली भैंस के दूध से बनी रायते को गांव वालों ने खाया था जिसकी मौत के बाद लोगों में भय का माहौल है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, चांदपुर में पागल कुत्ते के काटने के बाद एक भैंस की मौत हो गई थी। भैंस के मरने से पहले गांव में एक मृत्युभोज का आयोजन हुआ था जिसमें गांव वालों ने भैंस के दूध से बना रायता खाया था। बताया जा रहा है कि भैंस के मरने के बाद लोगों में यह डर बैठ गया कि कहीं वे भी न मर जाए। यही कारण है कि गांव वालों ने अस्पताल का रूख किया और एंटी रैबीज के इंजेक्शन को लगवाने के लिए मांग करने लगें। द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, डबरा स्वास्थ अधिकारियों ने बताया कि करीब 1000 लोगों ने टीका लगवाया था। 

मामले में क्या कहता है WHO

आपको बता दें कि रैबीज के डर से गांव वालों ने अस्पताल में जबरन टीका लगवाया। उन्हें यह डर हो गया था कि कुत्ते के काटने से भैंस मर गई तो कहीं वे भी न मर जाएं। जिन लोगों को पास के अस्पताल में टीका नहीं मिला, वे निजी अस्पतालों का भी चक्कर लगाए थे और टीका लगाने की जिद्द पर अड़े थे। हालांकि 2018 में ने WHO ने कह दिया था कि पागल कुत्ते द्वारा भैंस या गाय को काटने से उसके दूध या दही इस्तेमाल करने से कोई हानि नहीं होगा। लेकिन फिर भी डर के मारे टीका लगाने पर जोर दे रहे थे। 

टॅग्स :अजब गजबग्वालियरBuffalo
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL: सफलता मिली तो सीधे मंदिर पहुंचा युवक, भावुक कर देगा VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?