लाइव न्यूज़ :

इंदौर में सड़क पर झाड़ू लगा रही महिला सफाईकर्मी से मिले सोनू सूद, कर्मचारी ने कहा- हकीकत में देखकर..वीडियो वायरल

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2022 13:24 IST

महिला सफाईकर्मी से बात करने के दौरान सोनू सूद ने कहा कि जैसा इंदौर है, हमारे सबके शहर हो सकते हैं। और अनीता (महिला सफाईकर्मी)  जैसी लोग बहुत सारी चाहिए करने के लिए।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में थे। सुबह की सैर करते वक्त उनकी नजर एक महिला सफाईकर्मी पर पड़ती है जिससे वह बात करने लगते हैं।सोनू सूद ने कहा कि इंदौर इतना साफ शहर हो सकता है तो हमारे अपने शहर क्यों नहीं?

इंदौरः सामाजिक कार्यों के लिए जाने जानेवाले अभिनेता सोनू सूद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह इंदौर में एक महिला सफाईकर्मी से बात करते नजर आ रहे हैं, जो सड़क पर झाड़ू लगा रही होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनू सूद कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में थे। सुबह की सैर करते वक्त उनकी नजर एक महिला सफाईकर्मी पर पड़ती है जिसके पास जाकर वह उससे बात करने लगते हैं। महिला सफाईकर्मी अभिनेता को सामने देख काफी खुश होती है और कहती है कि उसे विश्वास ही नहीं हो रहा।

महिला कर्मचारी से बात करने के बाद सोनू सूद लोगों से इंदौर जितना अन्य शहरों को साफ रखने और बनाने में उनके योगदान की अपील करते हैं। वीडियो में सोनू सूद महिला से पूछते हैं आप कबसे झाड़ू लगा रही हैं?  महिला कहती है मैं 5 बजे आ जाती हूं और हाजिरी लगाने के बाद हमें सड़कों पर भेज दिया जाता है। सोनू सूद कहत हैं कि सीखने की बात है कि 6 साल से अगर इंदौर इतना साफ शहर हो सकता है, तो हमारे शहर क्यों नहीं हो सकते ?

अभिनेता कहते हैं कि सबसे महत्वूर्ण बात है कि हम अपने ऊपर जिम्मेदारी लें। शहर को साफ रखें। जैसा इंदौर है, हमारे सबके शहर हो सकते हैं। और अनीता (महिला सफाईकर्मी)  जैसी लोग बहुत सारी चाहिए करने के लिए।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Fbebaakbollywood%2Fvideos%2F2033475900195727%2F&show_text=false&width=302&t=0" width="302" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

सोनू सूद से मिलने के बाद महिला कर्मचारी काफी खुश होती है और कहती है कि आज तक मैं आपको फिल्मों में, टीवी देखा करती थी, हकीकत में देखकर यकीन ही नहीं हो रहा सर।

गौरतलब है कि सोनू सूद अक्सर घूमते हुए लोगों से मिलने उनसे बात करने का वीडियो शेयर करते रहते हैं। महामारी के समय से ही लोगों की मदद करते रहते हैं। लोगों के बीच वह मसीहा कहे जाते हैं। अब जब कोरोना ने कई देशों में फिर से कहर बरपाना शूरू कर दिया है तो अभिनेता ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षित रहें और जब भी मदद चाहिए तुरंत संपर्क करें, मेरा नंबर वही है।

टॅग्स :सोनू सूदवायरल वीडियोइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल