नाग पंचमी मनाने के इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, युवकों ने सांप को घेरकर कहा- 'हैपी बर्थडे'
By प्रिया कुमारी | Published: July 26, 2020 08:57 AM2020-07-26T08:57:11+5:302020-07-26T08:57:11+5:30
नाग पंचमी का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लड़के सड़क पर जा रहे सांप का रास्ता रोक बर्थडे मना रहे हैं।
25 जुलाई को नाग पंचमी पूरे देश में मनाया गया। कई लोगों ने इस दिन नागों की पूजा की। इस दिन नाग को दूध पिलाने की भी परंपरा रही है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने नाग पंचमी को काफी अलग ढंग से मनाया जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में रास्ते में जा रहे सांप को कुछ लड़के घेर कर खड़े हैं और हैपी बर्थडे टू यू का सॉन्ग गा रहे हैं। कुछ लड़के चिल्ला कर कह रहे हैं 'भाई बर्थडे है' ' पार्टी पार्टी' ये वीडियो काफी फनी है। सांप भी लड़को की हरकते देखकर परेशान नजर आ रहा है।
If you really want to celebrate Naag Panchami in the true spirit, do not disturb them. Came across this video on whatsapp, credits unknown @RandeepHooda@ParveenKaswan@ranjeetnature@tweetsviratpic.twitter.com/ScQaBCq8a6
— Sarosh (@saroshlodhi) July 25, 2020
ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर यूजर @AzyConTrolI ने शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा है हैप्पी बर्थडे… नाग पंचमी। इस वीडियो पर हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। करीब से 150 लाइक्स कमेंट आ चुके हैं। लोगों के कई तरह के रिएक्शन इस वीडियो पर मिल रहे हैं।
If you really want to celebrate Naag Panchami in the true spirit, do not disturb them. Came across this video on whatsapp, credits unknown @RandeepHooda@ParveenKaswan@ranjeetnature@tweetsviratpic.twitter.com/ScQaBCq8a6
— Sarosh (@saroshlodhi) July 25, 2020
वीडियो कहा का है पता नही लेकिन क्या नाग पंचमी मनाने का ऐसा तरीका कहि देखा है ??#NagPanchami2020#NagaPanchamipic.twitter.com/sBFB5mjoA9
— Mahesh Gupta (@imaheshgupta) July 25, 2020
कुछ लोग इस वीडियो को काफी फनी बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे रिस्की बता रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ऐसा नाग पंचमी पहले कभी नहीं देखा, ये काफी फनी है। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि सांप के साथ ऐसा मजाक करना किसी खतरे से कम नहीं। सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। नाग पंचमी ये वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। लोगों काफी पसंद भी कर रहे हैं।