लाइव न्यूज़ :

बारिश में भगवान की मूर्ति पर छतरी लगाए खड़ा था मासूम बच्चा, स्मृति ईरानी ने शेयर की फोटो

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 21, 2021 10:51 IST

हाल ही में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक पोस्ट शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का मन मोह लिया । इसमें एक छोटा बच्चा भगवान की मूर्ति पर छाता लगाए खड़ा है ।

Open in App
ठळक मुद्देस्मृति ईरानी ने भक्त और भगवान की मनमोहक तस्वीर शेयर की पोस्ट में एक मासूम बच्चा भगवान की मूर्ति पर छाता लगाए खड़ा है इस पोस्ट पर एक्टर मौनी रॉय और दिव्या सेठ ने भी प्रतिक्रिया दी

मुंबई : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे पोस्ट वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर आपका मन भर जाता है । लोग भावुक हो जाते हैं । केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती है । जो लोगों को खूब पसंद भी आते है । अब एक ऐसा ही पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है । 

स्मृति ईरानी ने अपने फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक मनमोहक तस्वीर शेयर की है । इस तस्वीर में एक देवता की मूर्ति पर छाता पकड़े हुए एक छोटा भक्त दिख रहा है ।  फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है हैशटेग 'भक्ति' । उनकी इस पोस्ट को अब तक 32000 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं । इसके साथ कई लोग इस पर कमेंट भी कर रहे हैं । बच्चे की मासूमियत और भगवान की ये तस्वीर लोगों का खूब मन मोह रही है ।  

इस पोस्ट पर एक्टर मौनी रॉय और दिव्या सेठ ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है । मौनी रॉय ने पोस्ट पर दिल की इमोजीस के साथ कमेंट किया जबकि दिव्या ने लिखा है 'यह बहुत सुंदर लग रही है' । इसके साथ एक यूजर ने यह भी कहा कि सच में बारिश के मौसम में तस्वीर किसी का भी दिल जीत लेगी । वही एक और अन्य यूजर ने कहा कि स्मृति ईरानी के सभी पोस्ट की तरह यह तस्वीर मुझे बेहद पसंद आई ।

स्मृति ईरानी अक्सर मूल्यवान और महत्वपूर्ण संदेशों के साथ वीडियो और पोस्ट शेयर करती रहती है । इससे पहले उन्होंने एक छोटी बच्ची का क्यूट इलस्ट्रेशन शेयर किया था । केंद्रीय मंत्री ने अपने पोस्ट के जरिए बेटियों को शिक्षित करने का संदेश दिया था इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी के 1 मिलियन फॉलोअर्स है । 

टॅग्स :स्मृति ईरानीवायरल वीडियोइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो