लाइव न्यूज़ :

नवजात भाई को पहली बार देखकर बहन ने दिया ऐसा मजेदार रिएक्शन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 11, 2021 20:13 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडिओ वायरल हो रहा है , जिसमें एक बहन अपने नवजात भाई से मिलने के बाद मजेदार रिएक्शन दे रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देभाई को देखकर बहन ने दिया मजेदार रिएक्शन मां ने पहली बार बहन को मिलाया छोटे भाई से बहन ने चॉकलेट खाते हुए हाथ ऊपर कर लिए

मुंबई :  दुनिया में भाई-बहन से ज्यादा शायद ही कोई रिश्ता प्यारा होता है ।  इस रिश्ते में प्यार और तकरार दोनों होता है  । एक दूसरे से लड़ना-झगड़ना और देखभाल सबकुछ होता है , इस रिश्ते में । अगर आपके पास बड़ा या छोटा भाई-बहन है तो वह आपका सबसे अच्छा दोस्त भी होता है । अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है ।

 सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, मां अपनी बच्ची को उसके छोटे भाई से मिलवा रही है । मगर इसी दौरान बच्ची बेहद ही मजेदार रिएक्शन देने लगती है । दरअसल बच्ची बड़ी ही गौर से अपने नवजात भाई को देखती है । क्लिप में मां को नवजात बच्चे को गोद में लिए देखा जा सकता है । वह अपनी बेटी को बच्चे से मिलवाने की कोशिश में लगी है । मां जैसे ही बच्चे को लड़की के पास ले जाती है वो तुरंत अपने हाथ ऊपर कर लेती है ।

बच्ची अपने भाई को निहारते हुए मजे से चॉकलेट खा रही है । सोशल मीडिया पर जैसे ही ये वीडियो पोस्ट किया गया वैसे ही लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया । असल में ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और इसपर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं ।  एक यूजर ने लिखा कि भाई से मिलने पर बहन ने जिस तरह का रिएक्शन दिया वो सच में काबिल-ए-तारीफ है ।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो Bviral द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था और इसे पहले ही 6.9 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है । लोगों को बहन औऱ भाई की ये मुलाकात काफी पसंद आ रही है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल