लाइव न्यूज़ :

वीडियो वायरलः जिम में कसरत के दौरान दिल का दौरा पड़ने से 55 वर्षीय कारोबारी की मौत, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 5, 2023 21:22 IST

रेस्त्रां कारोबार से जुड़े प्रदीप रघुवंशी (55) को विजय नगर क्षेत्र के एक जिम में कसरत के दौरान कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा और वह चंद सेकंड के भीतर निढाल होकर जमीन पर गिर पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।परिजनों की ओर से पुलिस थाने को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय कारोबारी की जिम में कसरत के दौरान कथित रूप से दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। यह घटना जिम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि रेस्त्रां कारोबार से जुड़े प्रदीप रघुवंशी (55) को विजय नगर क्षेत्र के एक जिम में कसरत के दौरान कथित रूप से दिल का दौरा पड़ा और वह चंद सेकंड के भीतर निढाल होकर जमीन पर गिर पड़े। सूत्रों ने बताया कि रघुवंशी को नजदीक के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विजय नगर पुलिस थाने के प्रभारी रवींद्र गुर्जर ने जिम में दिल के दौरे से रघुवंशी की मौत की पुष्टि की, लेकिन कहा कि इस बारे में दिवंगत कारोबारी के परिजनों की ओर से पुलिस थाने को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।

बहरहाल, रघुवंशी का सोशल मीडिया अकाउंट देखकर पता चलता है कि वह जिम में नियमित कसरत करते थे और इस दौरान वजन भी उठाते थे। उनकी जिम के एक ट्रेनर ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 मिनट की "वार्म-अप" कसरत के बाद रघुवंशी को दिल का दौरा पड़ा और वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े।

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी