देखें वीडियो: टीवी वाले रामायण के अरुण गोविल को देखते हुए महिला गिरी चरणों में, ‘श्री राम’ समझ उठने का नहीं ले रही थी नाम

By आजाद खान | Published: October 1, 2022 04:54 PM2022-10-01T16:54:40+5:302022-10-01T17:20:20+5:30

वीडियो में यह भी देखा गया है कि टीवी वाले रामायण में काम करने वाले अरुण गोविल महिला को एक कपड़ा भेट कर रहे है। महिला पहले कपड़ा लेना नहीं चाहती है, लेकिन बाद में वह ले लेती है।

Seeing Arun Govil Ramayana TV woman fell at feet at airport watch Shri Ram viral video | देखें वीडियो: टीवी वाले रामायण के अरुण गोविल को देखते हुए महिला गिरी चरणों में, ‘श्री राम’ समझ उठने का नहीं ले रही थी नाम

फोटो सोर्स: Twitter @sumitamisra

Highlightsटीवी वाले रामायण में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को उनके पैरों पर गिरते हुए उन्हें प्रणाम करते हुए देखा गया है। महिला को वे उठने को कह रहे है लेकिन वह उनके चरणों से उठने का नाम नहीं ले रही है।

Arun Govil Latest News: 90 के दशक में आई रामायण (Ramayana) में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल (Arun Govil) के सामने एक महिला गिर कर उन्हें प्रणाम करने लगी। इस घटना का एख वीडियो भी सामने आया है जिसमें महिला को अरुण गोविल के चरणों में गिरते हुए देखा जा रहा है। 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब अरुण गोविल के साथ ऐसा कुछ हुआ है। इससे पहले 90 के दशक में भी उनके साथ ऐसे ही कुछ घटनाएं घटी है। यही नहीं अभी भी उनके साथ दर्शकों द्वारा इसी तरीके का प्रेम और सम्मान देखा जाता है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को अरुण गोविल (Arun Govil) के चरणों में जाते और उन्हें प्रणाम करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि महिला अरुण गोविल के पैरों पर गिरती है और छुक कर उन्हें प्रमाण करने लगती है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा जा रहा है कि अरुण गोविल उस महिला को उठने को बोल रहे है, लेकिन वह उठ नहीं रही है। कुछ देर बाद महिला उठती है और उन्हें नमस्कार करती है। महिला को रोते हुए भी देखा गया है। वीडियो के अन्त में अरुण गोविल द्वारा उसे एक कपड़ा भी उढ़ाते हुए देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि एक्टर अरुण गोविल एयरपोर्ट पहुंचे थे तभी एक कपल उनके पास आए और उस में से महिला उनके पैर पर गिर गई। महिला द्वारा इस तरीके से अचानक उन्हें झुक कर प्रणाम करने से वह आश्चर्यचकित हो गए और खड़े हो गए। 

बहुत कोशिश के बाद महिला उनके चरणों से उठी और वे उन्हें कपड़ा भेट कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाया है। 

Web Title: Seeing Arun Govil Ramayana TV woman fell at feet at airport watch Shri Ram viral video

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे