मुंबईः दो जुड़वा बहनों ने एक ही शख्स से की शादी, दोनों ने ऐसे डाला वरमाला, वीडियो वायरल, देखें
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2022 05:59 PM2022-12-04T17:59:38+5:302022-12-04T21:28:39+5:30
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
सोलापुरः एक अजीबोगरीब घटना के तहत महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में एक कार्यक्रम में मुंबई की दो जुड़वा बहनों ने एक ही व्यक्ति से शादी की। दोनों बहनें आईटी पेशेवर हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में यह शादी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
अकलूज तालुका माळशिरस येथे दोन जुळ्या बहिणींनी एकाच मुलाशी केला विवाह. कांदिवलीमधील उच्च शिक्षित पिंकी आणि रिंकी या जुळ्या बहिणी आहेत.#Solapur#Mumbai#Marriage#MaharashtraNews#News18Lokmatpic.twitter.com/XF2eAt9dcR
— News18Lokmat (@News18lokmat) December 3, 2022
एक अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के आधार पर अकलुज थाने में दूल्हे के विरुद्ध भादंसं की धारा 494 (पति या पत्नी के जीवित रहते फिर से शादी करना) के तहत असंज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के अनुसार, इस व्यक्ति ने 36 वर्षीय दो जुड़वा बहनों से शादी की, जो आईटी पेशेवर हैं। दूल्हा और दुल्हन के परिवार इस विचित्र शादी के लिए राजी हुए थे। ये दोनों लड़कियां कुछ दिनों पहले अपने पिता के गुजर जाने के बाद से अपनी मां के साथ रह रही थीं।