सर्कस में लड़कियों ने पहने बदन से चिपके हुए कपड़े, मचा बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 20, 2018 10:31 AM2018-06-20T10:31:10+5:302018-06-20T10:31:10+5:30

सऊदी अरब ने देश के मनोरंजन प्रमुख को सर्कस में लड़कियों के बदन से चिपके हुए कपडे़ पहनने को लेकर रूढ़िवादियों की आलोचनाओं के बीच बर्खास्त कर दिया है।

saudi entertainment chief sacked after outrage over alleged nude circus | सर्कस में लड़कियों ने पहने बदन से चिपके हुए कपड़े, मचा बवाल

सर्कस में लड़कियों ने पहने बदन से चिपके हुए कपड़े, मचा बवाल

सर्कस में लड़कियों के कपड़ों को लेकर सऊदी अरब में बवाल मच गया है। खबर के मुताबिक सऊदी अरब ने देश के मनोरंजन प्रमुख को सर्कस में लड़कियों के बदन से चिपके हुए कपडे़ पहनने को लेकर रूढ़िवादियों की आलोचनाओं के बीच बर्खास्त कर दिया है।

 सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने शाही फरमान का हवाला देते हुए एक ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है किसऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष अहमद अल-खातिब को उनके पद से बर्खास्त किया गया है। खास बात ये है कि इस बर्खास्ती का कारण नहीं बताया गया है।

वहीं, सरकार का समर्थन करने वाली समाचार वेबसाइट ‘सबक’ के अनुसार, रियाद में सर्कस के विवादित शो में महिलाओं के ‘असभ्य’ कपड़े पहनने को लेकर खातिब को पद से हटाया गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद इस फैसले को बेहद अजीब बताया जा रहा है।

साथ ही सोशल मीडिया पर एक वाडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला सर्कसकर्मी गुलाबी रंग के बदन से चिपके हुए कपड़ों में नजर आ रही हैं। इसी कपड़े की रूढ़िवादी इसकी कटु आलोचना कर रहे हैं। 

इतना ही नहीं इसको लेकर ट्विटर पर #NakedRussianWomenInRiyadh हैशटैग के साथ इस सर्कस के खिलाफ ट्वीट किए जा रहे थे। सऊदी के अधिकारियों ने इस मामले में प्रतिक्रिया मांगने पर कोई जवाब नहीं दिया है। ऐसे में देखना होगा कि सरकार क्या जवाब देती है।

Web Title: saudi entertainment chief sacked after outrage over alleged nude circus

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे