लाइव न्यूज़ :

सांगली में मथुरा के चार साधुओं पर हमला, बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने लाठियों से पीटा, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: September 14, 2022 13:49 IST

घटना जाट तहसील के लवंगा गांव में उस समय हुई, जब उत्तर प्रदेश में मथुरा के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढ़रपुर शहर की ओर जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग सोमवार को गांव के एक मंदिर में रुके थे।स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं।स्थानीय लोगों ने साधुओं को कथित तौर पर लाठियों से पीट दिया।

सांगलीः महाराष्ट्र के सांगली जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने चार साधुओं पर कथित रूप से हमला कर दिया, जिसके एक दिन बाद बुधवार को पुलिस ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए 18 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मंगलवार को सांगली की जाठ तहसील के निकट हुई इस घटना के संबंध में छह लोगों को हिरासत में लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग लाठियों से साधुओं को पीटते दिख रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में मथुरा के रहने वाले चार लोग एक कार में कर्नाटक के बीजापुर से पंढ़रपुर शहर की ओर जा रहे थे। उमाडी थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक पंकज पवार ने कहा, “साधुओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। लेकिन हमने स्वत: संज्ञान लेते हुए 18 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से छह लोगों की पहचान करके उन्हें हिरासत में लिया गया है।”

उन्होंने कहा कि चारों साधु एक वाहन से सोलापुर जिले के पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारी ने कहा, “रास्ता भटकने के बाद, वे लवंगा गांव के पास एक बिजलीघर स्टेशन के निकट एक लड़के के पास पहुंचे। वह लड़का कन्नड़ के अलावा और कोई भाषा नहीं जानता था। वह उनका चेहरा देखकर डर गया और ‘चोर-चोर’ चिल्लाने लगा।

इससे कुछ स्थानीय लोगों को संदेह हुआ कि वे बच्चों का अपहरण करने वाले आपराधिक गिरोह का हिस्सा हैं। अधिकारी ने कहा, “गांव के लोग वहां जमा हो गए और साधुओं को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते बढ़ गई और स्थानीय लोगों ने साधुओं को कथित तौर पर लाठियों से पीट दिया।”

अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि साधु उत्तर प्रदेश के एक अखाड़े के सदस्य हैं और गलतफहमी की वजह से यह घटना हुई। उन्होंने कहा, “साधुओं ने मामले को आगे नहीं बढ़ाया और वहां से चले गए। पुलिस ने घटना के वीडियो के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।”

टॅग्स :महाराष्ट्रSangliमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो