'अपने ही घरों में रखे हैं हम अजगरों को पाल के',संबित पात्रा के वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नेता ले रहे चुटकी, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 17, 2020 03:16 PM2020-01-17T15:16:38+5:302020-01-17T15:16:38+5:30

वीडियो में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शायरना अंदाज में कहते दिख रहे हैं, ''जब अपने ही दगा दें तो दुश्मनों का क्या, अपने ही घर में रखे हैं हम अजगरों को पाल के।

sambit patra video goes viral congress leader rohan gupta share see twitter reacts | 'अपने ही घरों में रखे हैं हम अजगरों को पाल के',संबित पात्रा के वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नेता ले रहे चुटकी, देखें वायरल वीडियो

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का एक वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह शायराना अंदाजा में कहते दिख रहे हैं,...'अपने ही घरों में रखे हैं हम अजगरों को पाल के।' वीडियो को शेयर कर कांग्रेस नेता रोहन गुप्ता ने तंज कसा है। रोहन गुप्ता ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ''चाहे लाख छुपा लो आखिर दिल की बात जुंबा पर आ ही जाती है! भाजपा प्रवक्ता ने देश के सामने ईमानदारी से स्वीकार किया की देश का अजगर कौन है!' वीडियो को कई ट्विटर यूजर ने भी शेयर किया है। कांग्रेस नेता ने संबित पात्रा के वीडियो को एडिट करके पोस्ट किया है।

वीडियो में क्या कहते दिख रहे हैं संबित पात्रा  

वीडियो में संबित पात्रा शायरना अंदाज में कहते दिख रहे हैं, ''जब अपने ही दगा दें तो दुश्मनों का क्या, अपने ही घर में रखे हैं हम अजगरों को पाल के।'' वीडियो में पात्रा मे आगे कहते हैं, 'अब बाकी अजगरों का नाम मैंने नहीं लिया है। यह सवाल भारत की जनता के लिए छोड़ा गया है। जनता पता लगाएगी कि आखिर यह अजगर कौन हैं, जो अपने देश को अपनी मां को निगल जाना चाहता है।'' 

देखें लोगों की प्रतिक्रिया 

Web Title: sambit patra video goes viral congress leader rohan gupta share see twitter reacts

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे