कुदरत का करिश्मा: आग जैसे जल रहा रेगिस्तान ठंड से कांपा, बर्फबारी से गजब का दिखा नजारा, देखें फोटोज  

By आजाद खान | Published: January 21, 2022 03:30 PM2022-01-21T15:30:54+5:302022-01-21T15:36:15+5:30

आम दिनों में रेगिस्तान का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस होता है। इस वक्त वहां का तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे चला गया है।

sahara desert snow fall world hottest look very interesting viral instagram photos internet reacts | कुदरत का करिश्मा: आग जैसे जल रहा रेगिस्तान ठंड से कांपा, बर्फबारी से गजब का दिखा नजारा, देखें फोटोज  

कुदरत का करिश्मा: आग जैसे जल रहा रेगिस्तान ठंड से कांपा, बर्फबारी से गजब का दिखा नजारा, देखें फोटोज  

Highlightsरेत को देख लगता है मानों ऊपर से ऊनी चादर बिछा हो।तस्वीरों के साथ एक वीडियो भी हो रहा जमकर शेयर।गर्म रेगिस्तान में भारी ठंड लोगों के लिए बनी कौतूहल।

दुनिया में आश्चर्य और रोमांच का अनुभव करना हो तो चलें सहारा रेगिस्तान और देखें प्रकृति का अनुपम नजारा। जो दुनिया का सबसे गर्म रेगिस्तान माना जाता है, वही रेगिस्तान इस वक्त माइनस दो डिग्री तक ठंडा है और वहां आम इंसानों के लिए रहना मुश्किल हो रहा है। जो क्षेत्र आग की तरह जलता था, वह क्षेत्र इस समय जोरदार ठंड से कांप रहा है। उत्तरी अफ्रीका के अल्जीरिया के उत्तर-पश्चिम इलाके में स्थिति सहारा रेगिस्तान में इस वक्त बर्फबारी हो रही है। और रेगिस्तान बर्फ से ढंक गई है। रेगिस्तान की रेत में गजब का पैटर्न दिख रहा है।

फोटोग्राफर करीम बौचेता की तस्वीरों पर मोहित हुई दुनिया

अफ्रीकी देश अल्जीरिया के ऐन सेफ़्रा शहर में बर्फ से ढके रेत के टीलों की कुछ धूप वाली छवियां बेहद इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। लोग रोमांचित हैं और तस्वीरों को देखकर मोहित हो रहे हैं। बाव मीडिया के फोटोग्राफर करीम बौचेता ने वहां की कुछ तस्वीरें अपने कैमरे में कैद करके दुनियाभर में शेयर की है। ऐन सेफ्रा शहर को द गेटवे टू द डेजर्ट के नाम से जाना जाता है, यह समुद्र तल से लगभग 1,000 मीटर ऊपर है और एटलस पर्वत से घिरा हुआ है।

बर्फ की चादर से ढंकी रेत पर दिखा अलग-अलग पैटर्न

तस्वीरों में बर्फ की चादर से ढंकी रेत का अलग-अलग पैटर्न ऐसा लगता है मानों यह रेत नहीं ऊनी चादर हो। इस रेगिस्तान में इस बार हुई बर्फबारी और उससे पड़ रही भीषण ठंड की तस्वीरों को दुनियाभर में चाव से देखा जा रहा है। तस्वीर के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Web Title: sahara desert snow fall world hottest look very interesting viral instagram photos internet reacts

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे