लाइव न्यूज़ :

चलती ट्रेन से गिरे बुजुर्ग, जान पर बन आई थी फिर पुलिसकर्मी ने दिखाई बहादुरी, रेलमंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: April 6, 2021 14:44 IST

राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग चलती ट्रेन से गिर गए थे लेकिन एक पुलिसकर्मी ने तेजी दिखाते हुई उनकी जान बचा ली।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन का एक वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरलरेल मंत्री पीयूष गोयल ने शेयर किया है वीडियो, सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे हैं पुलिसकर्मी की तारीफ

राजस्थान में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की जान बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेल मंत्री पीयूष गोयल  ने इस वीडियो को ट्वीट किया और पुलिसकर्मी की उसके ड्यूटी के प्रति समर्पण के लिए तारीफ की है।

पीयूष गोयल ने हिन्दी में ट्वीट करते लिए लिखा, 'राजस्थान के सवाई माधोपुर स्टेशन पर एक बुजुर्ग यात्री को ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से बचाया गया। अपने सुरक्षाकर्मियों पर हमें गर्व है, जो पूरे सेवाभाव के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।' इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस पुलिस वाले की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल वीडियो में दिखता है कि पुलिस वाला को एक चलती ट्रेन के बगल में प्लेटफार्म पर चहलकदमी कर रहा है। इसी दौरान वह अचानक भागने लगता है।

इसके कुछ ही सेकंड बाद फ्रेम में एक बुजुर्ग व्यक्ति नजर आता है जो ट्रेन में फंसा हुआ है कभी भी प्लेटफॉर्म पर गिर सकता है। उसका हाथ इस बीच छूट जाता है और वह गिर जाता है। उसका पैर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच के खाली हिस्से में फंसा रह जाता है। उसी दौरान पुलिसकर्मी भागता हुआ आता है और उसे थोड़े सुरक्षित स्थान पर खींचता है।

वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ये भी मांग कर रहे हैं ऐसे लोगों को रेलवे की ओर से सम्मानित किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि ऐसे मामले पहले भी आते रहे हैं जब रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षाकर्मी लोगों की किसी प्रकार की दुर्घटना से जान बचाते नजर आए हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'