वरमाला के बाद शादी छोड़कर भागा दूल्हा, दुल्हन की होने वाली भाभी से रचाई शादी

By अभिषेक पारीक | Published: July 6, 2021 04:13 PM2021-07-06T16:13:14+5:302021-07-06T16:18:33+5:30

दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे और फेरे होने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही दूल्हा भाग निकला। इसके बाद लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

rajasthan groom flee from marriage bride registeresd a FIR | वरमाला के बाद शादी छोड़कर भागा दूल्हा, दुल्हन की होने वाली भाभी से रचाई शादी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsराजस्थान के तारपुरा गांव में वरमाला के बाद दूल्हा लड़की के घर से भाग निकला। लड़की का आरोप है कि दूल्हे और उसके पिता ने सवा लाख रुपये और बाइक की मांग की थी। लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

भारत में शादियों के दौरान कई बार अजीबोगरीब वाकये सामने आते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है राजस्थान के तारपुरा गांव में। जहां दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को वरमाला एक-दूसरे को वरमाला पहना चुके थे और फेरे होने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही दूल्हा भाग निकला। इसके बाद लड़के ने उस लड़की से शादी की, जिससे पहले उसके होने वाले साले की शादी होने वाली थी। 

यह वाकया 3 जुलाई का है। बारात लड़की वालों के घर पर पहुंच चुकी थी। दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे को वरमाला भी पहना चुके थे। लड़की वालों का आरोप है कि दूल्हे और उसके पिता ने आखिरी मौके पर सवा लाख रुपये और बाइक की मांग रख दी। हालांकि दुल्हन के पिता ने मजबूरी बताकर मांग पूरा करने में खुद को असमर्थ बताया। इसी दौरान फेरों का इंतजार होता रहा, लेकिन दूल्हा टॉयलेट के बहाने शादी छोड़कर भाग निकला। दुल्हन ने दूल्हे और उसके परिवार के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। 

आटा-साटा प्रथा के कारण पांच जुलाई को दुल्हन के भाई की शादी भी इसी कारण से टल गई। तारपुरा गांव की सुभिता ने बताया कि उसकी शादी 3 जुलाई को झुंझुनूं जिले के अजय के साथ तय हुई थी। जबकि उसके खुद के भाई की शादी आटा-साटा के तहत 5 जुलाई को कंचन नाम की लड़की से होनी थी। 

सवा लाख रुपये और बाइक की मांग

तीन जुलाई को अजय के साथ करीब चालीस बाराती भी आए थे। नाश्ते ओर खाने के बाद वरमाला भी हुई। जब फेरे होने वाले थे तो उससे पहले कुछ बाराती सुभिता के पिता सुरजाराम को बाहर ले गए। इस दौरान सवा लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। पिता ने इसमें असमर्थता जताई। 

निजी कंपनी में नौकरी की बताई बात

सुभिता मंडप में अजय के आने का इंतजार करती रही, लेकिन वह टॉयलेट के बहाने भाग निकला। जब सुभिता की शादी नहीं हुई तो उसके भाई की शादी भी अटक गई। बाद में पांच जुलाई को अजय ने कंचन से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि अजय के मामा आनंद कुमार ने यह रिश्ते करवाए थे। शादी से पहले अजय के परिजनों ने उसकी एक निजी कंपनी में अच्छी नौकरी की बात बताई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। 

ये होती है आटा-साटा प्रथा

दुल्हन सुभिता ने दादिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उसने पुलिस से शादी में खर्च आठ से दस लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है और अजय पर शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाया है। आटा साटा प्रथा के तहत दुल्हन के परिवार के एक सदस्य की पति के परिवार या परिचितों में शादी करवाई जाती है। इस तरह के समझौते में दो परिवारों के बीच शादियां होती हैं। 

Web Title: rajasthan groom flee from marriage bride registeresd a FIR

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे