जब पूरे हिरण को अजगर ने निगल लिया, देखें नजारा, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

By प्रिया कुमारी | Published: April 30, 2020 09:40 PM2020-04-30T21:40:56+5:302020-04-30T21:40:56+5:30

आपने कभी किसी सांप को हिरण पूरा निगलते देखा है? इस नजारे को देखकर अविश्वसनीय कहा जा सकता है।

python swallowing a deer IFS officer video share on twitter | जब पूरे हिरण को अजगर ने निगल लिया, देखें नजारा, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

वीडियो में साफ दिख रहा है कैसे धीरे-धीरे करके अजगर हिरण को निगलते जा रहा है। (Photo-twitter)

Highlightsसोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस देखकर आप दंग रह जाएंगे।वीडियो में विशाल अजगर सांफ ने एक हिरण को पूरा निगल लिया।

सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिस देखकर आप दंग रह जाएंगे। आपने कभी किसी सांप को पूरा हिरण निगलते देखा है? इस नजारे को देखकर अविश्वसनीय कहा जा सकता है।  भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान ने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में विशाल अजगर सांफ ने एक हिरण  पूरा निगल लिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कैसे धीरे-धीरे करके अजगर हिरण को निगलते जा रहा है।

परवीन कासवान कैप्शन में लिखा है कि  अविश्वसनीय !! यह बर्मीज अजगर बहुत भूखा था इसलिए पूरे हिरण को निगल गया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं, ये दृश्य बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो देखकर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  

चुहे, खरगोश को निगलने वाले सांपों के वीडियो आम है लेकिन एक पूरे हिरण को निगलते हुए देखना काफी दुर्लभ है।भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कासवान अक्सर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं।  हाल ही में परवीन कासवान ने फीमेल तेंदुए का वीडियो शेयर किया था। जो अपनी बच्चों को सड़क पार करना सीखा रही थी। वीडियो काफी वायरल हुआ था। लोगों ने काफी पसंद किया था। 

Web Title: python swallowing a deer IFS officer video share on twitter

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे