बोट पर चढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जैसे ही किस करने को बढ़ा आगे... 

By रामदीप मिश्रा | Published: October 5, 2020 01:23 PM2020-10-05T13:23:52+5:302020-10-05T13:23:52+5:30

शख्स के प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर थियो शैन्टानोस ने शेयर कराया है। वीडियो में देखा जा सकता है। एक महिला बोट पर खड़ी है और बगल में दूसरी बोट पर कोई नहीं है।

Propose to his girlfriend by climbing on the boat, video goes viral | बोट पर चढ़कर अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जैसे ही किस करने को बढ़ा आगे... 

फोटोः ट्विटर

Highlightsएक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता था। इसके लिए उसने एक नायाब तरीका खोजा।शख्स ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए बोट का सहारा लिया।

एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना चाहता था। इसके लिए उसने एक नायाब तरीका खोजा। शख्स ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए बोट का सहारा लिया। बोट पर खड़े-खड़े प्रपोज करना चाहता था कि अचानक ऐसा कुछ हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया और उसका प्रपोज अंतरराष्ट्रीय स्तर की खबर बन गया।

शख्स के प्रपोजल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को ट्विटर पर थियो शैन्टानोस ने शेयर कराया है। वीडियो में देखा जा सकता है। एक महिला बोट पर खड़ी है और बगल में दूसरी बोट पर कोई नहीं है। युवक खाली पड़ी बोट पर धीरे-धीरे चलकर महिला के पास पहुंचा है और प्रपोज करने लगता है। इसी बीच महिला की बोट अचानक चल पड़ती है और शख्स पानी में गिर जाता है।

दरअसल, महिला गलती से बोट के कंट्रोल से टकरा गई थी, जिसकी वजह से बोट तेजी से आगे निकल गई। अचानक बोट के दौड़ने से महिला बोट पर गिर गई और उसकी पैर शख्स के मुंह पर लगा। पैर लगते ही वह पानी में गिर गया। इस वीडियो को 27 सितंबर को शेयर अपलोड किया है, जिसके बाद से अब तक 2 लाख से अधिक लोग इसे देख चुके हैं। साथ ही साथ 15 सौ से अधिक लाइक्स और 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।


सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरस होने के बाज लोगों ने अनुमान लगाया कि घटना को रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति घायल हो सकता है क्योंकि बोट ने सीधी टक्कर उसी को मारी।

Web Title: Propose to his girlfriend by climbing on the boat, video goes viral

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे