प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में संपेरों से की मुलाकात, सांप को हाथ में थामने का वीडियो हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 2, 2019 01:34 PM2019-05-02T13:34:47+5:302019-05-02T13:34:47+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे  'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं।

Priyanka Gandhi meets snake charmers and holds snakes in hands Raebareli lok sabah election 2019 | प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में संपेरों से की मुलाकात, सांप को हाथ में थामने का वीडियो हुआ वायरल

प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली में संपेरों से की मुलाकात, सांप को हाथ में थामने का वीडियो हुआ वायरल

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की कई वीडियो सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव को लेकर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय क्षेत्र से एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका गांधी एक सांप को हाथ में उठाए हुए दिख रही है। 

2 मई को प्रियंका गांधी चुनावी सभाओं के लिए यूपी के रायबरेली में गई हैं। रायबरेली में प्रियंका गांधी संपेरों से मुलाकात करने गईं थी। मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने एक सांप को भी अपने हाथ में लिया है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। 

वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका गांधी ने एक नहीं बल्कि कई सांपों को हाथ में उठाया है और उन्हें फिर पोटरी में भी रखा है। प्रियंका संपेरों से मुलाकात करते वक्त उनकी परेशानी भी सुनी है। 

प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ भी वायरल हुआ था वीडियो  

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के अमेठी में प्रियंका गांधी का बच्चों के साथ का वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे  'चौकीदार चोर है' के नारे लगा रहे हैं। इसके साथ ही वो  ये भी कह रहे हैं कि नीम के पत्ते कड़वे हैं पीएम मोदी भ**** हैं। प्रियंका गांधी वीडियो में बच्चों के 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाने पर हंसती हैं, उसके बाद जैसे ही बच्चे कहते हैं  नीम के पत्ते कड़वे हैं पीएम मोदी भ**** हैं तो प्रियंका गांधी कहती हैं...नहीं, नहीं, दूसरा वाला अच्छा नहीं था, पहला वाला ठीक था, आप लोग अच्छे बच्चे हैं ना, तो ऐसी बातें मत कीजिए। बच्चे इसके बाद राहुल गांदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगाते हैं। इस वीडियो को लेकर प्रियंका गांधी की बीजेपी काफी आलोचना कर रही है। 

Web Title: Priyanka Gandhi meets snake charmers and holds snakes in hands Raebareli lok sabah election 2019

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे