बंगाल: बच्चा चोर बताकर भीड़ ने कर दी महिला की पिटाई, पुलिस कर रही हैं जाँच
By भारती द्विवेदी | Published: July 17, 2018 06:15 PM2018-07-17T18:15:26+5:302018-07-17T18:15:26+5:30
स्थानीय लोगों की अनुसार ये महिला पिछले कुछ दिनों से इलाके में दिख रही है और बच्चों को टॉफी देते हुए देखी गई है। जिसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ।
नई दिल्ली, 17 जुलाई: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बच्चा चोरी के आरोप में हिंसक भीड़ ने दिमागी रूप से विक्षिप्त महिला की पिटाई की है। स्थानीय लोगों की अनुसार ये महिला पिछले कुछ दिनों से इलाके में दिख रही है और बच्चों को टॉफी देते हुए देखी गई है। जिसके बाद उन्हें उस पर शक हुआ। पुलिस के मुताबिक ये घटना सोमवार (16 जुलाई) की है। महिला को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। उसके बाद वो पुलिस के हिरासत में है। पुलिस मामले की जांच की साथ ही उस महिला से पूछताछ कर रही है।
West Bengal: A mentally-challenged woman was thrashed by a mob in Jalpaiguri yesterday over the suspicion of child theft. The police has registered a suo moto case. Investigation is underway. pic.twitter.com/2B9BpW3v2s
— ANI (@ANI) July 17, 2018
इसी महीने की शुरूआत में पश्निम बंगाल के बोलपुर नगर में लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में एक अधेड़ व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। लोगों के आरोप के मुताबिक टैक्सी चलाने वाले उस शख्स ने अपनी गाड़ी में 11 साल की एक बच्ची को जबरन बैठाने की कोशिश की थी। लड़की ने जब शोर मचाया, तब उनलोगों ने उसका पीछा कर पकड़ा और पिटाई की।
हाल-फिलहाल देश में बच्चा चोरी के नाम पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। लोग सिर्फ शक के आधार पर सामने वाले की जान ले ले रहे हैं। कर्नाटक के बीदर जिले में बच्चा चोरी के शक में चार युवकों पर भीड़ ने हमला कर दिया और उन्होंने जमकर मारा। भीड़ की पिटाई की वजह से उन चार लड़कों में से एक की मौत हो गई थी। मरने वाला लड़का गूगल में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था।
लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!