लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शब्द का मतलब समझाने के लिए दिया पीएम मोदी की दाढ़ी का उदाहरण, जानिए पोगोनोट्रॉफी शब्द का मतलब क्या होता है

By दीप्ती कुमारी | Updated: July 2, 2021 14:41 IST

कांग्रेस नेता शशि थरूर अपने शब्दकोष और इंग्लिश के लिए जाने जाते है और अब उन्होंने एक नए शब्द का मतलब समझाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी का उदाहरण दिया है ।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता शशि थरूर ने यूजर को बताया पोगोनोट्रॉफी शब्द का अर्थ इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी की दाढ़ी का उदाहरण दिया पोगोनोट्रॉफी शब्द का मतलब होता है उगाना या दाढ़ी बढ़ाना, उगाने की कला ।

मुंबई : कांग्रेस सांसद शशि थूरूर हमेशा अपनी वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं । बहुत बार वह साधारण की जगह कुछ नए शब्दों का इस्तेमाल करते हैं , जिससे बहुत लोग प्रभावित होते हैं और कुछ नया सीखने को भी मिलता है। एक बार तो एक यूट्यूब चैनल ने दावा किया था कि वह शशि थरूर जैसी इंग्लिश सीखा सकते हैं और छात्र शशि थरूर को इस बारे में टैग करके पूछने लगे कि क्या ऐसा है । तब उन्होंने इस तरह की किसी भी दावों पर भरोसा न करने की बात कही  थी।  

अब गुरुवार को थरूर ने ट्विटर पर एक नए शब्द की जानकारी दी और खास बात ये थी कि इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री की दाढ़ी का उदाहरण दिया । दरअसल एक यूजर डॉ प्रिया आनंद ने शशि थरूर को ट्वीट कर कहा था , 'सर आपके अच्छे भाषण के अलावा मैं कुछ नए शब्द सीखने का भी इंतजार कर रही हूं । ये बहुत अच्छा होता है कि आप दिमाग को नए शब्दों से गुदगुदाते हैं । '  इस ट्वीट के जवाब में कांग्रेस नेता ने बेहद मजेदार जवाब दिया ।

सांसद थरूर ने ट्वीट किया, 'मेरे मित्र रथिन रॉय जो एक अर्थशास्त्री हैं। उन्होंने मुझे एक नया शब्द सिखाया है , 'पोगोनोट्रॉफी ' जिसका अर्थ है "दाढ़ी की खेती " । जैसे कि पीएम की पोगोनोट्रॉफी महामारी का शिकार रही है । '  दरअसल इस शब्द का मतलब होता है खेती, उगाने की कला या संवारने की कला , दाढ़ी , मूंछें या चेहरे के अन्य बाल बढ़ाना ।

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का यह ट्वीट खूब वायरल  हो रहा है और लोगों को यह नया शब्द और इसका उदाहरण भी बहुत अच्छा लग रहा है । अब तक इस ट्वीट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर काफी फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं । 

टॅग्स :शशि कपूरनरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल