लाइव न्यूज़ :

अजब! PubG खेलते-खेलते बंगाल के लड़के को हुआ कर्नाटक की लड़की से प्यार, फिर लड़की ने उठा लिया ये कदम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2022 10:11 IST

PubG गेम से जुड़ी कई अच्छी और बुरी खबरें भी आती रहती हैं। भारत में ये वीडियो गेम बैन है। हालांकि फिर भी कई लोग इसे खेलते हैं। PubG गेम से जुड़ी एक कहानी पश्चिम बंगाल से आई है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी के रहने वाले सैनूर आलम को हुआ कर्नाटक की फ्रिजा से प्यार।PubG वीडियो गेम खेलते हुए दोनों एक दूसरे से ऑनलाइन मिले थे फिर फोन पर बातों का सिलसिला शुरू हुआ।

नई दिल्ली: भारत में पब्जी (PubG) वीडियो गेम प्रतिबंधित है। हालांकि फिर भी इसे कई लोग खेलते हैं। ये गेम पूरी दुनिया में काफी पसंद किया जाता है। इस गेम से जुड़ी कई अच्छी और बुरी खबरे भी अक्सर आती रहती हैं। ताजा खबर जो इस खेल से जुड़ी आई है, उसे आप अच्छी कह सकते हैं। इस वीडियो गेम ने अब दो अलग-अलग राज्यों के कपल को साथ लाने का काम किया है।

न्यूज-18 की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी के रहने वाले सैनूर आलम नियमित रूप से पबजी खेलते रहते हैं। गेम खेलते-खेलते उनकी पहचान कर्नाटक की फ्रिजा नाम की एक लड़की से हुई। गेम खेलते हुए दोनों की पहली दोस्ती हुई। बाद में उन्हें अहसास हुआ कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं। इसके बाद उन्होंने नंबरों का आदान-प्रदान किया और फिर घंटों फोन पर बात करने का सिलसिला चल पड़ा।

कर्नाटक से अचानक बंगाल पहुंच गई लड़की

दोनों ने कुछ समय पहले ही एक-दूसरे को पसंद करने की बात कबूल की लेकिन इससे पहले वे आमने-सामने नहीं मिले थे। बहरहाल, शनिवार को फ्रिजा बेंगलुरु से बागडोगरा होते हुए फ्लाइट से धूपगुड़ी पहुंच गईं। दरवाजे की घंटी की आवाज सुनकर सैनूर ने दरवाजा खोला। सैनूर ने कहा, 'जब मैंने फ्रिजा को अपने सामने खड़ा देखा तो मैं चौंक गया। मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।'

सैनूर के परिवार वाले अचानक लड़की के आने से पहले तो सदमे में थे। उन्हें विश्वास नहीं था कि फ्रिज़ा 2554 किलोमीटर की दूरी केवल ऑनलाइन हुए प्यार की वजह स तय कर सकती है। बाद में फ्रिजा ने अपने परिवार वालों को इसकी जानकारी दी और दोनों की शादी हो गई। स्थानीय मकबूल हुसैन और फिरोज हुसैन इस बात से बहुत खुश हैं कि एक वीडियो गेम की वजह से उनकी गांव में बहू आई।

वहीं, सैनूर के पिता ने कहा, 'पब्जी की वजह से चार साल का रिश्ता अपने चरम पर पहुंच गया। हम बहुत खुश हैं।'

टॅग्स :पबजी गेमPUBGपश्चिम बंगालकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो