लाइव न्यूज़ :

पटियालाः हरियाणा नंबर की कार चालक ने चेकिंग के दौरान एएसआइ को कुचला, दाहिने पैर की हड्डियां टूटी, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2021 21:35 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाद में ट्वीट कर कहा कि कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है और धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे भादंसं की धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।एएसआई ने जांच के लिए कार रोकी थी।चालक ने सहायक पुलिस निरीक्षक को कुचलने का प्रयास किया जिसमें वह घायल हो गए।

चंडीगढ़ः पटियाला में स्वतंत्रता दिवस से पहले जांच के दौरान एक कार चालक ने सहायक पुलिस निरीक्षक को कुचलने का प्रयास किया जिसमें वह घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

 

सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो में एएसआई सूबा सिंह को कुछ दूरी तक घिसटते देखा जा सकता है। कार के पहिए के नीचे आने से एएसआई के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं। घटना पटियाला के लीला भवन इलाके में हुई। एएसआई ने जांच के लिए कार रोकी थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने पटियाला में संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक शरारती तत्व ने उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा। एएसआई के पैर की हड्डियां टूट गईं।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने वाहन का पता लगा लिया है जिसका पंजीकरण हरियाणा का है। उन्होंने कहा कि मामले में भादंसं की धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बाद में ट्वीट कर कहा, ‘‘कड़ी कार्रवाई शुरू की गई है और धारा 307 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी से कहा है कि अपराधियों की तुरंत पहचान करें और उन पर शिकंजा कसें। यह जानकर राहत महसूस हुई कि एएसआई सूबा सिंह सुरक्षित हैं।’’ 

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो