लाइव न्यूज़ :

होने वाले पति सपा नेता अनिल यादव पर लगे गंभीर आरोप तो पंखुड़ी पाठक ने कही 'मन' की बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2019 16:19 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने शुक्रवार को उन पर जबरन तलाक लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे कागजों पर हस्ताक्षर कराये गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनिल यादव के साथ कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्‍ली में शादी करने जा रही हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) नेता अनिल यादव के साथ कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्‍ली में शादी करने जा रही हैं। अनिल यादव की ये दूसरी शादी है।  पंखुड़ी पाठक की शादी की तैयारियों के बीच में ही अनिल यादव की पहली पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों का जवाब देते हुए पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''सत्य वह सूरज है जिसे फरेब के बादल ढक सकते हैं लेकिन बुझा नहीं सकते।' इस पोस्ट के साथ पंखुड़ी पाठक ने अपने मेंहदी की एक तस्‍वीर भी ट्वीट की। पंखुड़ी पाठक का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने शुक्रवार को उन पर जबरन तलाक लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे कागजों पर हस्ताक्षर कराये गए। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्ली में शादी करने वाले हैं। सपा नेता की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने नोएडा के सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया सेंटर में एक प्रेसवार्ता करके आरोप लगाया कि अनिल यादव ने उनके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिया।

ज्योति यादव ने साथ ही अपने देवर कपिल यादव व ससुर सुरेश यादव पर भी आरोप लगाया है इन लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा था। अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया कि पंखुड़ी पाठक सपा नेता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं।

वहीं सपा नेता अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव से दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत में आपसी सहमति से विधिवत तलाक लिया है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चे के खर्चे के लिए 50 लाख रुपया दिया है।

उनका आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी उनके राजनीतिक विरोधियों के बहकावे में आकर उनकी छवि धूमिल करने की उद्देश्य से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं। सपा नेता के अनुसार उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव का मानसिक व शारीरिक शोषण नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी संपत्ति के लोभ में उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रही हैं। (पीटीआई इनपुट के साथ) 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर