लाइव न्यूज़ :

Pakistan Geeta Class 8 exam: वर्ष 2015 में पाकिस्तान से लौटीं, आठवीं की परीक्षा में बैठने जा रहीं 33 वर्षीय मूक-बधिर गीता, ऐसे रचेंगी कारनामा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2024 13:45 IST

Pakistan Geeta Class 8 exam: अधिकारियों ने बताया कि राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आयोजित कक्षा आठ की परीक्षा 21 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगीता का आवेदन मंजूर करते हुए कक्षा आठ की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।संस्था ‘‘आनंद सर्विस सोसायटी’’ कक्षा आठ की परीक्षा में बैठने में गीता की मदद कर रही है। गीता का असली नाम राधा है और वह इन दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अपनी मां मीना पांढरे के साथ रह रही हैं।

Pakistan Geeta Class 8 exam: बहुचर्चित घटनाक्रम के दौरान पड़ोसी पाकिस्तान से वर्ष 2015 में अपने देश भारत लौटीं गीता आठवीं की परीक्षा में बैठने के लिए तैयार हैं। मध्य प्रदेश के राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगले हफ्ते से शुरू होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 33 वर्षीय मूक-बधिर महिला की अर्जी मंजूर कर ली है। बोर्ड के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक प्रभात राज तिवारी ने बताया, ‘‘गीता का आवेदन मंजूर करते हुए हमने उन्हें कक्षा आठ की परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है।

उन्हें परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही मिल जाएगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आयोजित कक्षा आठ की परीक्षा 21 मई से शुरू होकर 28 मई तक चलेगी। इंदौर की गैर सरकारी संस्था ‘‘आनंद सर्विस सोसायटी’’ कक्षा आठ की परीक्षा में बैठने में गीता की मदद कर रही है। संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र पुरोहित ने बताया कि गीता का असली नाम राधा है और वह इन दिनों महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अपनी मां मीना पांढरे के साथ रह रही हैं। उन्होंने बताया, "पाकिस्तान से भारत लौटने के बाद गीता करीब पांच साल तक इंदौर में रही थीं।

इस दौरान उन्होंने 2020 में कक्षा पांच उत्तीर्ण कर ली थी, लेकिन बाद में कोविड-19 के प्रकोप और अन्य कारणों से उनकी पढ़ाई आगे बढ़ नहीं सकी।’’ पुरोहित ने वीडियो कॉल के जरिये इशारों की जुबान में गीता से बातचीत के हवाले से बताया कि पढ़-लिखकर वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘अगर गीता आठवीं पास कर लेती हैं, तो वह दिव्यांग कोटा के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए होने वाली सरकारी भर्ती की पात्र बन सकती हैं।’’ पुरोहित ने बताया कि गीता, औरंगाबाद के गैर सरकारी संगठन "प्रोग्रेसिव लाइफ सेंटर" की मदद से कक्षा आठ की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

पुरोहित की पत्नी और सांकेतिक भाषा की जानकार मोनिका पुरोहित भी गीता को ऑनलाइन कक्षा के जरिये परीक्षा की तैयारी करा रही हैं। मोनिका ने कहा, ‘‘गीता पूरी लगन से आठवीं की परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। उन्हें हालांकि हिन्दी और संस्कृत में थोड़ी मुश्किलें हो रही हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि वह अपनी लगन के जरिये इन मुश्किलों से पार पा लेंगी।’’

अधिकारियों के मुताबिक गीता की उम्र 33 साल के आस-पास आंकी जाती है। वह बचपन में गलती से रेल में सवार होकर सीमा लांघने के कारण करीब 23 साल पहले पाकिस्तान पहुंच गयी थीं। पाकिस्तानी रेंजर्स ने गीता को लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस में अकेले बैठा हुआ पाया था। मूक-बधिर लड़की को पाकिस्तान की सामाजिक संस्था "ईधी फाउंडेशन" की बिलकिस ईधी ने गोद लिया।

अपने साथ कराची में रखा था। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (अब दिवंगत) के विशेष प्रयासों के कारण गीता 26 अक्टूबर 2015 को स्वदेश लौट सकी थीं। इसके अगले ही दिन उन्हें इंदौर में एक गैर सरकारी संस्था के आवासीय परिसर भेज दिया गया था। वर्ष 2021 में महाराष्ट्र में अपने परिवार का पता चलने के बाद गीता इस राज्य में रह रही हैं।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradeshमहाराष्ट्रपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो