लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद चिदंबरम ने कहा- 'अगर हम महात्मा गांधी के मानवतावाद का जश्न मना रहे हैं तो इन सवालों को जवाब दें मोदी सरकार'

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 7, 2019 14:45 IST

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 19 सितंबर तक के लिए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देचिदंबरम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार के सदस्य ट्वीट कर रहे हैं। जो चिदंबरम के कहने के बाद ही किया जा रहा है। पी चिदंबरम ने कहा कि कब तक ये 19 लाख लोग अनिश्चितता, चिंता के अलावा नागरिक और मानवाधिकारों के बिना रहेंगे?

पूर्व गृह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। जेल में बंद पी चिदंबरम ने केन्द्र की मोदी सरकार से कई सवाल के जवाब मांगे हैं। पी चिदंबरम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से बैक-टू-बैक कई ट्वीट किए गए। पी चिदंबरम ने पहला ट्वीट किया, अगर हम महात्मा गांधी के मानवतावाद का जश्न मना रहे हैं तो हमें इन सवालों का भी जवाब देना चाहिए। 

पी चिदंबरम ने लिखा, अगर एनआरसी एक कानूनी प्रक्रिया है, तो गैर-नागरिक घोषित किए गए 19 लाख लोगों के साथ कानून प्रक्रिया कैसे अपनाई जाएगी? 

पी चिदंबरम ने कहा, अगर बांग्लादेश को आश्वासन दिया गया है कि एनआरसी प्रक्रिया उसे प्रभावित नहीं करेगी, तो इन 19 लाख लोगों का क्या किया जाएगा? 

चिदंबरम तिहाड़ जेल में बंद हैं तो उनके अकाउंट से कौन कर रहा है ट्वीट

चिदंबरम के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से उनके परिवार के सदस्य ट्वीट कर रहे हैं। जो चिदंबरम के कहने के बाद ही किया जा रहा है।  चिदंबरम ने ही अपने परिवार को ट्वीट करने के लिए कहा था। चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा भी था, ''मैंने अपने परिवार से अनुरोध किया है कि वे मेरी ओर से ट्वीट करें।'' 

पी चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया मामले में क्या है आरोप 

सीबीआई ने 15 मई, 2017 को पी. चिदंबरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था और आईएनएक्स मीडिया मामले में आरोपी बनाया था। सीबीआई ने अपनी शिकायत में लिखा था वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए मीडिया समूह को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) मंजूरी में अनियमितताएं हुयीं।

 इसके बाद, ईडी ने 2018 में इस संबंध में धनशोधन का मामला दर्ज किया था। अदालत ने सीबीआई और ईडी दोनों मामलों में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर 25 जनवरी को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

 

टॅग्स :पी चिदंबरमआईएनएक्स मीडियाएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)महात्मा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमहात्मा गांधी ग्राम स्वराज योजना और महात्मा गांधी हैंडलूम योजना शुरू, विदेशी टूर पैकेज पर TCS दरों में सरकार ने की कटौती, जानिए मुख्य

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary: अंग्रेज तो 1917 में ही बापू की जान के दुश्मन बन गए थे?

ज़रा हटके अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया