लाइव न्यूज़ :

VIDEO: भगवान का नाम लेते ही मौत!, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: July 11, 2024 18:00 IST

Odisha: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर कुछ गाने के लिए आते हैं। माइक हाथ में थामते हैं, लेकिन, अचानक बेहोश होकर नीचे गिर जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंच पर भजन गाते वक्त आया हार्ट अटैक ओडिशा में एडीएम की मौत पर सीएम ने दुख प्रकट किया सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Odisha: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स स्टेज पर कुछ गाने के लिए आते हैं। माइक हाथ में थामते हैं, लेकिन, अचानक बेहोश होकर नीचे गिर जाते हैं। आनन-फानन में शख्स को अस्पताल ले जाया जाता है।

जहां डॉक्टरों के द्वारा शख्स को मृत घोषित कर दिया जाता है। खबरों के अनुसार, मृतक की पहचान बीरेंद्र कुमार दास के रूप में हुई है, जो गजपति जिले में एडीएम (राजस्व) के पद पर कार्यरत थे। बुधवार शाम को हुई इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गजपति कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने कहा कि भजन गाते समय एडीएम अचानक बेहोश हो गए और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनका रक्तचाप बहुत अधिक था।

प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें बरहामपुर के एमकेसीजी मेडिकल एंड हॉस्पिटल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिलन समारोह आयोजित किया गया

गजपति कलेक्टर स्मृति रंजन प्रधान ने कहा किवह एक कुशल प्रशासक थे और पूरा जिला प्रशासन उनके निधन पर शोक व्यक्त करता है। मृतक अधिकारी के रिश्तेदार चंद्रकांत मलिक ने कहा कि चुनाव संपन्न होने के उपलक्ष्य में अधिकारियों का एक मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जब वह मंच पर गए और भगवान जगन्नाथ का एक ओडिया भक्ति गीत गा रहे थे, तो वह अचानक बेहोश हो गए।

क्या बोले डॉक्टर

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी संग्राम केशरी पांडा ने कहा कि कलेक्टर से सूचना मिलने के बाद हमने डॉक्टरों की एक टीम बनाई और आधी रात के आसपास उन्हें रिसीव किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक चिकित्सा जांच से पता चला है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। इस बीच, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि वह एक समर्पित और जिम्मेदार अधिकारी थे और हमेशा जनता की सेवा के लिए काम करते थे। माझी ने कहा कि राज्य ने एक कुशल प्रशासनिक अधिकारी खो दिया है। उन्होंने एडीएम के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

टॅग्स :ओड़िसामोहन चरण माझीसोशल मीडियाहार्ट अटैक (दिल का दौरा)वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…