हॉकी के बुरे वक्त में नवीन पटनायक ने दिया था साथ, भारत की जीत के बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए मददगार
By अभिषेक पारीक | Published: August 5, 2021 02:19 PM2021-08-05T14:19:58+5:302021-08-05T14:36:30+5:30
भारतीय पुरुष हॉकी ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस जीत के बाद एक शख्स का नाम हर किसी की जुबान पर हैं और वो हैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक।

नवीन पटनायक। (फाइल फोटो)
भारतीय पुरुष हॉकी ने जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस जीत के बाद एक शख्स का नाम हर किसी की जुबान पर हैं और वो हैं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक। लोगों का कहना है कि हॉकी का सुनहरा दौर देश में वापस लौट आया है और इसे लौटाने के लिए नवीन पटनायक की जमकर तारीफ हो रही है। बहुत से लोगों ने हॉकी को उसके पुराने दिन लौटाने के लिए ओडिशा सरकार का आभार जताया है।
हॉकी में भारत को 41 साल बाद पदक मिला है और यह निश्चित रूप से नवीन पटनायक सरकार की कोशिशों का नतीजा है। जिसने हॉकी को स्पोंसर कर उसकी मदद की। भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली हॉकी इंडिया के लिए एक वक्त ऐसा ीी था, जब उसके पास कोई स्पोंसर नहीं था। उस वक्त नवीन पटनायक सरकार ने उसकी ओर मदद का हाथ बढ़ाया। नवीन पटनायक ने अपनी युवा अवस्था में हॉकी खेली है। दून स्कूल में पढ़ते हुए उन्होंने हॉकी में गोलकीपर की भूमिका निभाई है।
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की ऑफिशियल स्पोंसर सहारा ने 2018 में जब अपने हाथ खींच लिए थे। स्पोंसर नहीं होने का अर्थ था कि व्यावहारिक रूप से भारतीय टीम का प्रतिस्पर्द्धा के खेल में कहीं नहीं टिकना। हॉकी के बुरे दौर में ओडिशा सरकार ने कदम आगे बढ़ाए और हॉकी इंडिया के साथ 100 करोड़ रुपये की डील की। उन्होंने अगले पांच वर्षों तक पुरुष और महिला टीमों को स्पोंसर करने का बीड़ा उठाया और अब पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में चार दशकों के सूखे को मैडल से खत्म कर दिया है।
नवीन पटनायक सरकार ने 2017 में कलिंग लांसर्स क्लब को स्पोंसर किया और हॉकी इंडिया लीग जीती। इसके एक साल बाद ही ओडिशा ने हॉकी वर्ल्ड लीग की मेजबानी की। साथ ही 2023 में पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप भी ओडिशा में कराने की तैयारी है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला भी देखा। साथ ही उन्होंने जीत के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ियों से टेलीफोन पर बात की है।
#WATCH Odisha CM Naveen Patnaik spoke to Indian men's hockey team and congratulated them for winning the Bronze medal in match against Germany
— ANI (@ANI) August 5, 2021
"We are looking forward to receiving the Indian Olympic hockey team on 16th August in Bhubaneswar," he said#OlympicGamespic.twitter.com/vh7wVtdSzK
साथ ही एक ट्वीट किया, 'ब्रिलियंट इन ब्लू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हमें ओलंपिक पदक दिलाने के लिए शानदार जीत पर बधाई, टोक्यो ओलंपिक में यह ऐतिहासिक जीत खिलाड़ियों को आने वाली पीढ़ियों तक प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'
Brilliant in Blue 👏
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) August 5, 2021
Congratulations Indian Men’s #Hockey Team on the spectacular victory to give us an Olympic medal after 41 long years. This historic win at #Tokyo2020 will inspire generation of sportspersons. All the very best for future. #Cheer4India@thehockeyindia
ओडिशा सरकार और नवीन पटनायक के प्रयासों को अब लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराह रहे हैं। किसी ने हॉकी में जीत के बाद ओडिशा सरकार के प्रयासों की सराहना की है तो कोई नवीन पटनायक की प्रशंसा कर उन्हें धन्यवाद दे रहा है।
#NaveenPatnaik@sports_odisha@CMO_Odisha.
— VISHNU PB (@imVPB19) August 5, 2021
THANK YOU #NaveenPatnaik SIR AND ODISHA GOVERNMENT FOR THEIR CONTRIBUTION TO @TheHockeyIndia By SPONSORING
THE INDIAN NATIONAL HOCKEY TEAM.
THIS MEDAL IS DESERVED FOR @Naveen_Odishapic.twitter.com/TObjl6KFhM
Check de india 🇮🇳 🥉🥉🏑🏑🏑🏑 and thank to Orissa government to keep the hockey alive....thank you sir ..#NaveenPatnaikpic.twitter.com/7uaKrNRjKw
— Chandrasekhar munda (@Chandra24697871) August 5, 2021
The efforts done by Odisha Government is just wow..
— Mayank Porwal🇮🇳 (@Mayank2124) August 5, 2021
This shows us what can be done if we have political will to achieve something.#NaveenPatnaikhttps://t.co/Y6JxPs7qoR
Thank you for your relentless support to Indian Hockey.
— Selvam (@selvambe23) August 5, 2021
#NaveenPatnaik@Naveen_Odisha only you deserve all praise. pic.twitter.com/Xx5bvJm28Cpic.twitter.com/lBAOwcBQ1v
Kudos to the team an Historic win, may this be the turning point of this sport and we get more of hockey grounds. Special mentions to #NaveenPatnaik, he has put Odisha on the map. #TokyoOlympics2020pic.twitter.com/bi2iaFkEl2
— Mohak deshpande (@mohak_iaf) August 5, 2021