लाइव न्यूज़ :

नर्मदापुरमः 138 पहिये का ट्राला पार कर रहा था पुल और अंग्रेजों के जमाने का पुल ढहा, हताहत होने की खबर नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 10, 2022 19:11 IST

British era bridge collapsed: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 138 पहिये का एक ट्राला इस संकीर्ण पुल को पार कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देपुल के ढहने से यह ट्राला सूखी सुखतवा नदी में गिर गया।वर्तमान में इस नदी में पानी नहीं है। घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।

नर्मदापुरमःमध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अंग्रेजों के जमाने में सुखतवा नदी पर बना पुल रविवार को उस वक्त अचानक ढह गया जब एक ट्राला इसे पार कर रहा था। इसके चलते भोपाल-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है।

हालांकि, इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 138 पहिये का एक ट्राला इस संकीर्ण पुल को पार कर रहा था।

उन्होंने कहा कि पुल के ढहने से यह ट्राला सूखी सुखतवा नदी में गिर गया। वर्तमान में इस नदी में पानी नहीं है। सिंह ने बताया कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ट्राला चालक ने शुरू में मामूली दर्द की शिकायत की थी, लेकिन वह जल्द ही मौके से चला गया। वाहन के साथ गिरने वाले पांच और लोग बिल्कुल ठीक हैं।’’

सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त यह ट्राला हैदराबाद से नर्मदापुरम जिले के इटारसी जा रहा था और इसमें भारी ट्रांसफार्मर लदे हुए थे। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सुखतवा गांव में हुए इस हादसे के बाद यातायात को हरदा के रास्ते बैतूल की ओर परिवर्तित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि 25 फुट ऊंचे इस पुल का इस्तेमाल रोजाना करीब 5,000 वाहन किया करते थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी