लाइव न्यूज़ :

युवक ने ऊंचाई से स्विमिंग पूल में लगाई छलांग तो हो गई बुजुर्ग की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा?

By अंजली चौहान | Updated: April 25, 2023 13:32 IST

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोरेगांव पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के गोरेगांव में स्विमिंग पूल में बुजुर्ग की मौत युवक के पूल में छलांग लगाने से बुजुर्ग को आई गंभीर चोटे 75 वर्षीय बुजुर्ग की युवक की लापरवाही से मौत

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोरेगांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 75 साल के बुजुर्ग की स्विमिंग पूल में युवक के कूदने के कारण मौत हो गई।

दरअसल, बताया जा रहा है कि युवक ने स्विमिंग पूल में काफी ऊंचाई से छलांग लगाई जिसके कारण वह 75 वर्षीय बुजुर्ग पर ही गिर गया और उससे उनकी मौत हो गई।

इस हादसे में बुजुर्ग को काफी गंभीर चोटे आई है जिसके कारण उनकी जान चली गई। ये दुखद घटना 23 मई की बताई जा रही है। मृतक की पहचान विष्णु सामंत के रूप में हुई है जो कि पिछले एक महीने से नियमित रूप से अपने पोते के साथ पूल में जा रहे थे। 

घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। साथ ही घटनास्थल पर उस वक्त मौजूद लोगों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले में और सबूत इकट्ठा कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, विष्णु सामंत और उनका पोता नील हर रोज शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच सिद्धार्थ नगर के ओजोन पूल में स्विमिंग करने के लिए जाते थे।

23 मई के दिन भी वह अपने तय समय के हिसाब से स्विमिंग पूल गए। हालांकि, महज एक घंटे बाद ही ये हादसा हो गया। इसके बाद आनन-फानन में नील ने अपने घर फोन करके ये सूचना दी कि विष्णु बेहोश हो गए हैं। 

बुजुर्ग के बेहोश होने के फौरन बाद वहां मौजूद पूल कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बुजुर्ग की गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थी। 

युवक के खिलाफ मामला दर्ज 

घटना की जानकारी मिलने के बाद गोरेगांव पुलिस ने 20 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने शख्स को जिम्मेदार ठहराते हुए लापरवाही से मौत का आरोप लगाया है। आरोपी कथित तौर पर ऊंचाई से पूल में कूदा था जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। 

टॅग्स :मुंबईतैराकीमुंबई पुलिसगोरेगांव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो