लाइव न्यूज़ :

सड़क पर ऐसे खतरनाक स्टंट दिखा रहे थे बाइक सवार लड़के, मुंबई पुलिस ने सिखाया सबक

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 16, 2021 16:45 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मुंबई पुलिस ने शेयर किया है । इस वीडियो में एक शख्स बाइक चला रहा है औऱ दूसरा शख्स पीछे बैठा हुआ । दोनों सड़क पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देसड़क पर दो शख्स कर रहे थे खतरनाक ड्राइविंगमुंबई पुलिस ने कहा, यह बार्बी की प्लास्टिक की दुनिया नहीं दोनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज

मुंबई : सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दो लड़के खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं । इस चक्कर में दोनों गिर भी जाते हैं । मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बाइक ड्राइवर व पीछे बैठे शख्स पर तेज रफ्तार और खतरनाक ड्राइविंग के लिए मामला दर्ज किया गया है । इसके अलावा उनका लाइसेंस भी निलंबित कर दिया गया है । दोनों सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहे थे ।  

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लड़के बिना हेलमेट के बाइक चलाते नजर आ रहे हैं । सड़क पर वह एक गाने के साथ लिप सिंक करते हुए दिखाई देते हैं. फिर, स्टंट के दौरान बाइक पर पीछे बैठा लड़का राइडर को छुरा घोंपता है, जिसके बाद वह कूदकर उतर जाता है और फिर वीडियो के आखिर में ड्राइवर खुद सड़क पर गिरने का नाटक करता है । उसे देख कर आसपास के लोग डर के मारे चिल्लाने लगते हैं । 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने जबरदस्त बात कही । उन्होंने ऐसे स्टंट  ड्राइवर को चेतावनी देने के लिए मशहूर सॉन्ग बार्बी गर्ल के लिरिक्स का गजब ढंग से इस्तेमाल किया और मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, न दें बार्बी गर्ल, यह असली दुनिया है. जिंदगी प्लास्टिक की नहीं- ऐसे में सुरक्षा ज्यादा जरूरी है!’। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 279 और एमवीए धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।  

टॅग्स :वायरल वीडियोमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो