भिखारी की झोपड़ी में अथाह संपत्ति, रातभर गिनती रही पुलिस 

By पल्लवी कुमारी | Published: October 7, 2019 12:19 PM2019-10-07T12:19:51+5:302019-10-07T12:19:51+5:30

भिखारी बिरभीचंद आजाद मुंबई की झुग्गी में रहता था। भिखारी के घर से 1.77 लाख रुपये के सिक्के मिले, जो छह बैगों में भरकर रखे हुए थे। इसके अलावा 8.77 लाख के फिक्स्ड डिपॉजिट भी हैं।

Mumbai beggar dead police Coins, FDs worth Rs 10 lakh found in home | भिखारी की झोपड़ी में अथाह संपत्ति, रातभर गिनती रही पुलिस 

तस्वीर स्त्रोत- मुंबई मिरर

Highlightsभिखारी बिरभीचंद आजाद की मौत ट्रेन से कटकर हुई थी। भिखारी ने पैन कार्ड, आधार कार्ड और सीनियर सिटिजन कार्ड भी बनवाया हुआ था।

मुंबई में पिछले हफ्ते 82 वर्षीय भिखारी बिरभीचंद आजाद की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक भिखारी बिरभीचंद आजाद की मौत ट्रेन से कटकर हुई। पुलिस जब जांच के तहत भिखारी के घर मौत की सूचना देने गई तो हैरान रह गई। सीआरपीएफ की टीम जब भिखारी के घर पहुंचे तो उन्होंने जो अपने ऑंखों से देखा, उसपर उन्हें भरोसा नहीं हुआ। पुलिस को बिरभीचंद आजाद की झोपड़ी में अथाह संपत्ति मिली। जिसको गिनते-गिनते पुलिस की पूरी रात निकल गई। पुलिस को भिखारी के घर तकरीबन 10 लाख की संपत्ति मिली। 

मुंबई मिरर के मुताबिक, पुलिस को भिखारी के घर से 1.77 लाख रुपये के सिक्के मिले, जो छह बैगों में भरकर रखे हुए थे। इसके अलावा पुलिस को भिखारी के घर से कई बैंक डिटले भी मिले, जिससे पता चला कि  भिखारी बिरभीचंद आजाद के बैंक में  8.77 लाख रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। भिखारी ने पैन कार्ड, आधार कार्ड और सीनियर सिटिजन कार्ड भी बनवाया हुआ था।

मुंबई मिरर से बात करते हुए सीनियर इंस्पेक्टर नंदकुमार सासते ने कहा कि बिरभीचंद आजाद जिस झुग्गी में रहता था, वहां के रहने वाले लोगों ने ये कंफर्म किया है कि वह एक भिखारी था। बिरभीचंद आजाद मुंबई में अकेला रहता था। पुलिस के मुताबिक उसके कुछ कागजों में उसके घर का पता राजस्थान दिया हुआ था। 

पुलिस के मुताबिक वह शनिवार( 6 अक्टूबर) को सिक्के गिनने शुरू किए थे जो गिनते-गिनते रविवार (7 अक्टूबर) हो गए। दर्जन भर पुलिस वाले सिक्के गिनने में लगे हुए थे। भिखारी बिरभीचंद आजाद की मौत पांच अक्टूबर को हुई। पुलिस ने भिखारी बिरभीचंद आजाद की मौत की खबर राजस्थान पुलिस को दे दी है। 

Web Title: Mumbai beggar dead police Coins, FDs worth Rs 10 lakh found in home

ज़रा हटके से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई