लाइव न्यूज़ :

मप्र: एंबुलेंस से अस्पताल जा रही महिला ने रास्ते में 3 बच्चों को दिया जन्म, मां के साथ तीनों नवजात हैं सुरक्षित

By भाषा | Updated: February 18, 2023 17:33 IST

मामले में बोलते हुए महिला के साथ जा रहे डॉ. संदीप मारन ने कहा है कि मां और उसके तीन नवजात लड़कों को सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक महिला ने रास्ते में ही तीन बच्चों को जन्म दिया है। महिला को ज्यादा तकलीफ पर दूसरे अस्पताल में रफेर किया गया था। इस दौरान महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चों को जन्म दिया है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में अस्पताल ले जाते समय 24 वर्षीय महिला ने एंबुलेंस में तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। ऐसे में इस पर बोलते हुए अधिकारियों ने बताया है कि महिला और सभी स्वस्थ है और वे डॉक्टरों की निगरानी में है। 

महिला की हालत बिगड़ी तो दूसरा अस्पताल किया गया रेफर

मामले में बोलते हुए एक अधिकारी ने कहा है कि पिपलिया गोली गांव की ज्योति बाई को शुक्रवार शाम पेट दर्द की शिकायत के बाद पहले गोहरगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। बाद में हालत बिगड़ने पर उसे शासकीय एंबुलेंस सेवा से भोपाल के राजकीय सुल्तानिया अस्पताल भेजने के लिए कहा गया था। 

महिला एंबुलेंस में ही 3 बच्चों को दिया जन्म

ऐसे में एंबुलेंस में महिला के साथ गए डॉ. संदीप मारन ने कहा कि यात्रा के दौरान महिला को प्रसव पीड़ा हुई और उसने भोपाल से करीब 20 किलोमीटर दूर मंडीदीप के पास तीन बच्चों को जन्म दिया है। मारन ने कहा कि मां और उसके तीन नवजात लड़कों को सुल्तानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। 

टॅग्स :अजब गजबMadhya Pradeshडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी