लाइव न्यूज़ :

2 साल की बच्ची पर बंदर का हमला, कई बार जमीन पर गिराया, खौफनाक वीडियो आया सामने

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2022 17:53 IST

बंदर के आतंक का दिल दहला देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक बंदर दो साल की बच्ची पर हमला करता है। बच्ची के माता पिता उसे बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन बंदर घर तक उनका पीछा करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की की पहचान यूक्रेन की शरणार्थी दो वर्षीय पॉलिना के रूप में हुई है।बच्ची के हाथ और पैर में गहरे घाव हैं और बहुत सारा खून बह गया है।

मास्को: बंदर के आतंक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। एक और खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक बंदर बच्चों पर हमला कर देता है।

बंदर जैसे ही उनकी ओर बढ़ता है सभी बच्चे भाग जाते हैं लेकिन एक दो साल की मासूम को बंदर जमीन पर गिरा देता है। बंदर उसे काटता है। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां बाहर आती है और उसे बंदर के आतंक से बचाने की कोशिश करती है लेकिन बंदर उसे नहीं छोड़ता।

id="reddit-embed" src="https://www.redditmedia.com/r/therewasanattempt/comments/w5p8y9/to_steal_a_baby/?ref_source=embed&ref=share&embed=true" sandbox="allow-scripts allow-same-origin allow-popups" height="573" width="640" scrolling="no"

कुछ देर बाद बच्ची के पिता आते हैं और कुछ हद तक बंदर को मां और बच्चे से दूर भगाने में कामयाब हो जाते हैं। जैसे ही मां बच्ची को लेकर घर की तरफ जाती है बंदर फिर उनके पीछे पड़ जाता है। इस वीडियो में बंदर ने कई बार बच्ची पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि बंदर एक  करोड़पति शख्स के पालतू चिड़ियाघर का है। 

दो साल की बच्ची पर बंदर का हमला

जानकारी के मुताबिक लड़की की पहचान यूक्रेन की शरणार्थी दो वर्षीय पॉलिना के रूप में हुई है। ये हमला रूसी गांव, टेरपीगोरिएवो में हुआ । जहां पॉलिना  पारिवारिक मित्र द्वारा शरण देने के बाद अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

 बताया जा रहा है कि इसी घर के मालिक का एक चिड़ियाघर है। जहां ये बंदर कई पालतू जानवरों के साथ रहता है। इस चिड़ियाघर में भेड़िये,हाथी और अन्य जंगली जानवर भी रहते हैं। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी में ये वीडियो कैद हो गया। 

आईसीयू में हुई है बच्ची की सर्जरी

एक समाचार आउटलेट की मानें तो बंदर के हमले के बाद बच्ची के हाथ और पैर में गहरे घाव हैं और बहुत सारा खून बह गया है। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल की चिकित्सा इकाई में ले जाया गया डॉक्टरों ने आईसीयू में बच्ची की सर्जरी की और वह अब नियमित वार्ड में है ।

टॅग्स :रूसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो