Video: 'मिस अफ्रीका 2018' का खिताब किया अपने नाम, ताज पहनते वक्त हुआ भयानक हादसा
By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 5, 2019 05:19 PM2019-01-05T17:19:08+5:302019-01-05T17:25:02+5:30
खिताब जीतने की घोषणा होने के बाद जैसे ही डोरकास ने अपनी कॉम्पिटीटर को गले लगाया, आतिशबाजी शुरू हो गई। डोरकास को पता भी नहीं चला और पटाखे की चिंगारी उनके बाल पर गिर गई और...
डोरकास कासिंदे ने 'मिस अफ्रीका 2018' का खिताब अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद उनके साथ जो हुआ, वो बेहद डरवाना था। 27 दिसंबर के दिन नाइजीरिया में 'मिस अफ्रीका' के नाम की घोषणा हुई, जिसमें 'मिस कॉन्गो 2018' रह चुकीं डोरकास को विजेता घोषित किया गया। डोरकास बेहद खुश थीं, लेकिन उन्हें अगले ही पल अपने साथ होने जा रहे हादसे का जरा भी इल्म नहीं था।
खिताब जीतने की घोषणा होने के बाद जैसे ही डोरकास ने अपनी कॉम्पिटीटर को गले लगाया, आतिशबाजी शुरू हो गई। डोरकास को पता भी नहीं चला और पटाखे की चिंगारी उनके बाल पर गिर गई। सिर के पिछले हिस्से के बाल जलने लगे, लेकिन डोरकास को पता तक ना चला।
Miss Congo, Kasinde's hair caught on fire after she was crowned Miss Africa 2018 on stage. pic.twitter.com/6VxXGD58S5
— Africa Facts Zone (@AfricaFactsZone) December 28, 2018
इसी बीच किसी ने उन्हें चेताया और डोरकास को अपने साथ हुए हादसे का पता चला। तुरंत आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक उनके कुछ बाल जल चुके थे।
All hail a new Queen! Congo's Dorcas Kasinde was crowned #MissAfrica2018Calabar last night. Join us in continuing to wish her well. pic.twitter.com/nMdvrP7Gh6
— Miss Africa (@MissAfrica_2018) December 28, 2018
Congo's Dorcas Kasinde wins Miss Africa 2018 Calabar #MissAfrica2018Calabar CLICK LINK https://t.co/kwu0NoiJgjpic.twitter.com/hYwCfWh1JT
— Calabar Reporters (@calabarreporter) December 28, 2018
हालांकि शुक्र की बात ये रही कि इसमें 24 वर्षीय डोरकास को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। डोरकास ने खुद कहा, "मैं ठीक हूं। मेरे बाल भी ठीक हैं। मैं अब अच्छा महसूस कर रही हूं। थैंक्स। मेरे लिए दुआ करने के लिए आप सभी का शुक्रिया।" बता दें कि मिस अफ्रीका 2018 विजेता डोरकास को 35 हजार डॉलर और एक कार भी गिफ्ट की गई है।