लाइव न्यूज़ :

'एक तो खाने से प्यार, ऊपर से कोरोना की मार...', दावत खाने के लिए इस युवक ने लगाया गजब उपाय, देखें वीडियो

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 24, 2021 16:58 IST

कोरोना काल में लॉकडाउन के बीच तरह-तरह के दिलचस्प जुगाड़ भी देखे जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें दावत खाने गए शख्स ने कोरोना से बचने और खाना खाने का गजब उपाय निकाला।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी के बीच एक युवक के दावत खाने का अंदाज वायरल हो रहा हैइस वीडियो में शख्स पंगत में बैठे हुए खाने की बाइट लेने के बाद बार-बार मास्क लगाता नजर आता हैसोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं

दिल्ली: इस समय पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है । कोरोना से बचाव का एक ही तरीका है कि लोग लॉकडाउन और कोरोना नियमों का पालन करें। खासकर सोशल डिस्टेंसिंग और फेस मास्क पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है । लोगों से भीड़ इकट्ठा न करने की अपील की जा रही है ।

कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए नियमों का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है लेकिन इस संकट के समय में भी भारत में 'जुगाड़ टेक्नोलॉजी' का लोग जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जो काफी चर्चा में बना हुआ है ।

लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोगों अलग-अलग जुगाड़ के माध्यम से अपना काम चला रहे हैं । ऐसा ही एक वीडियो है जिसमें एक शख्स ने कोरोना काल में दावत खाने के लिए जबरदस्त जुगाड़ लगाया है । जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह कुछ लोग बैठ कर खाना खा रहे हैं और बीच में बैठा शख्स जो मास्क लगाए हुए हैं । खाना खाने के लिए मास्क को  नीचे करता है और बाइट लेते ही फिर मास्को चेहरे पर चढ़ा लेता है । ऐसा करके ही वह खाना खाता है।

एक तो खाने से प्यार, ऊपर से कोरोना की मार

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है । ट्विटर पर इस वीडियो को आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन  में लिखा 'एक तो खाने से प्यार, ऊपर से कोरोना की मार ।"

सोशल मीडिया पर लोगों को इस शख्स का जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है । इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि 2500 से ज्यादा लोगों को यह वीडियो पसंद आया है  । इसके अलावा लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इसपर एक यूजर ने  लिखा, ' इसे कहते हैं कानून का पालन करना ।' वही एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्या करें दिल है कि मानता नहीं' ।

टॅग्स :वायरल वीडियोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो